Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे... Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म...

अब घर बैठे 10 मिनट में मिल जाएगी पासपोर्ट साइज फोटो, ब्लिंकिट ने शुरू की सर्विस

72

अगर आप भी पासपोर्ट साइज़ फोटो निकलवाने के लिए साइबर कैफे जाते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, अब आपको पासपोर्ट साइज फोटो निकलवाने के लिए साइबर कैफे जाने की जरुरत नहीं है आप घर पर बैठे ही ये काम कर सकते हैं. जी हां, ऑनलाइन क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म ब्लिंकिट ने आपकी समस्या का हल निकाल लिया है. ब्लिंकइट ने एक बेहद खास सर्विस शुरू की है. ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने घोषणा की है कि ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप अब सिर्फ 10 मिनट में पासपोर्ट साइज की फोटो सीधे आपके घर पर डिलीवर करेगा.

इतना ही नहीं ब्लिंकिट पहले से ही आपको डॉक्यूमेंट प्रिंट करने की सुविधा दे रहा है. सबसे खास बात यह है कि इनकी कीमतें आम प्रिंट स्टोर की तुलना में बहुत कम हैं. अगली बार जब आपको जल्दी फोटो की जरूरत हो, तो ब्लिंकिट आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं किन-किन शहरों में ये सर्विस शुरू हुई है…

दिल्ली और गुरुग्राम में शुरू हुई सर्विस

नए फीचर की घोषणा करते हुए कंपनी ने बताया है कि ये खास सर्विस अभी के लिए दिल्ली और गुरुग्राम में शुरू की जा रही है जिसमें ब्लिंकइट के ग्राहक 10 मिनट में पासपोर्ट फोटो मंगवा सकते हैं. इस सर्विस को जल्द ही अन्य शहरों में भी शुरू किया जाएगा. ग्राहक ब्लिंकिट ऐप के जरिए ऑर्डर दे सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे वे किराने का सामान या घरेलू सामान के लिए करते हैं.

ऑर्डर देने के बाद, फोटो प्रिंट हो जाती हैं और 10 मिनट के अंदर आपके पते पर डिलीवर हो जाती हैं. इसकी मदद से आपको फोटो स्टूडियो में जाने या जल्दी से फोटो प्रिंट करने के लिए जगह नहीं ढूंढ़नी पड़ेगी. हालांकि कंपनी ने ये नहीं बताया है कि ब्लिंकिट आपको यह चुनने की सुविधा देगा कि आप अपनी तस्वीर किस तरह के पेपर पर प्रिंट करवाना चाहते हैं, लेकिन शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि यूजर्स अपनी पसंद के पेपर के साथ-साथ तस्वीर के मनचाहे साइज भी चुन सकते हैं.

नोएडा में भी मिलेगी ये सर्विस?

अभी के लिए, अगर आप दिल्ली या गुरुग्राम में हैं और आपको जल्दी से पासपोर्ट फोटो की जरूरत है, तो ब्लिंकिट आपके लिए है. ब्लिंकिट नोएडा में भी डिलीवरी करता है लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि ये सेवाएं नोएडा में उपलब्ध होंगी या नहीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.