Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सदाशिवपेट में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक पुष्करिणी: इतिहास, संस्कृति और आस्था का बेजोड़ संगम नवी मुंबई के ऐरोली में दही हांडी उत्सव के दौरान हादसा: मानव पिरामिड गिरने से 34 वर्षीय गोविंदा की मौ... Sagar Hooch Tragedy: सागर के बंडा में जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत; 25 अस्पताल में भर्ती महाराष्ट्र में MPSC के खिलाफ छात्रों का फूटा आक्रोश: चेयरमैन के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी का मिला... राजधानी में ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियां तेज: VVIP कारकेड के ड्राई रन से 35 से ज्यादा मार्ग रहेंगे प... Muzaffarnagar Crime News: जन्माष्टमी पर मंदिर गई 14 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी, मुख्य आरोपी समीर गिरफ्... दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग...

बरसात में नहीं होना है बीमार तो इन 3 ड्रिंक से बॉडी को करें डिटॉक्स

46

बरसात के इस मौसम में कई बीमारियां और मौसमी फ्लू बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए इम्यूनिटी बूस्ट होना तो जरूरी है ही, इसके अलावा शरीर की भीतर से सफाई करना भी जरूरी होता है और इसके लिए डिटॉक्स ड्रिंक पीना फायदेमंद रहता है. शरीर में जमा टॉक्सिन की वजह से बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है और मानसून के नमी और उमस वाले वातावरण में खासतौर पर सेहत का ध्यान रखने की जरूरत होती है.

शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए कुछ डिटॉक्स ड्रिंक घर पर तैयार कर सकते हैं. डेली रूटीन में इन ड्रिंक्स को पीने से आपकी पूरी सेहत को फायदा मिलता है और त्वचा भी हेल्दी रहती है. इसके अलावा आप कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रहते हैं, तो चलिए जान लेते हैं 3 तरह की डिटॉक्स ड्रिंक बनाने का तरीका.

नींबू, पुदीना और खीरा की ड्रिंक

डिटॉक्स ड्रिंक या फिर कहें कि डिटॉक्स वाटर तैयार करना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है. इसके लिए एक शीशे के जार लें और उसमें पानी फिल्टर किया पानी भर लें. इस पानी में नींबू के स्लाइस, पुदीने की पत्तियां, खीरे के स्लाइस डालकर एक रात यानी कम से कम 12 घंटे के लिए रख दें. सुबह इस पानी को छानकर पी सकते हैं. पुदीना पाचन सुधार करता है और स्किन के मुंहासे कम करने में हेल्प करता है तो वहीं नींबू में मौजूद ढेर सारा विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्ट करेगा. खीरा भी त्वचा से लेकर, बीपी कंट्रोल, पाचन सुधार जैसे फायदे करता है.

अदरक, नींबू और कच्ची हल्दी की ड्रिंक

डिटॉक्स ड्रिंक तैयार करने के लिए अदरक और कच्ची हल्दी को धोने के बाद कद्दूकस कर लें अब इन कांच के जार में रखे पानी में डाल दें. इसके साथ ही नींबू के टुकड़े भी डालें. इसे रातभर छोड़ दें और सुबह डिटॉक्स ड्रिंक तैयार हो जाएगी. अदरक, हल्दी और नींबू की ये ड्रिंक इम्यूनिटी को बूस्ट करेगी. इसके अलावा वायरल इंफेक्शन से बचाव होने के साथ स्किन हेल्दी बनेगी.

तुलसी, सेब और दालचीनी

एक ही तरीके को दोहराते हुए तुलसी की पत्तियों, सेब और दालचीन के पाउडर को पानी में डालकर करीब 10 से 12 घंटे के लिए छोड़ दें और तैयार डिटॉक्स ड्रिंक को छानकर पिएं. तुलसी स्ट्रेस से लड़ने, सांस संबंधी समस्याओं से बचाने और टॉक्सिन्स को कम करने का काम करती है, इसके अलावा दालचीनी ऑक्सीडेटिव नुकसान से शरीर को बचाती है, इसमें मौजूद एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण संक्रमण से लड़ते हैं. वहीं सेब के पानी से पाचन बेहतर बनता है साथ ही दिल भी हेल्दी रहता है. इस ड्रिंक से एनर्जी भी बूस्ट होगी. ये तीनों ही ड्रिंक बेहद फायदेमंद हैं और वेट लॉस में भी हेल्पफुल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.