Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

छात्रों के जीवन से खेल रहे कोचिंग सेंटर्स… राजेंद्र नगर हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र, दिल्ली सरकार और MCD से मांगा जवाब

37

दिल्ली में 27 जुलाई को ओल्ड राजेंद्र नगर में एक भयानक हादसा हुआ, कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया था, जिसमें IAS के एग्जाम की तैयारी करने वाले 3 छात्रों की मौत हो गई, जिसके चलते पूरे दिल्ली में लापरवाही के इस मामले से हंगामा मच गया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सोमवार को एक्शन लिया. कोर्ट ने इस मामले में कहा कि वो संज्ञान ( Suo Motu Case) लेगी.

साथ ही कोर्ट ने कहा दिल्ली में हुई यह घटना जिसमें तीन छात्रों की जान चली गई आंखें खोलने वाली है. किसी भी संस्थान को तब तक संचालन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए जब तक कि वो सुरक्षा मानदंडों का पालन न करें.

कोर्ट ने मांगा जवाब

कोचिंग सेंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया और जवाब मांगा. कोर्ट ने कहा, देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों के जीवन के साथ कोचिंग सेंटर खेल रहा है. जस्टिस सूर्यकांत और उज्जल भुइयां की बेंच ने मामले की सुनवाई की. साथ ही कोर्ट ने कहा कि जब तक इस तरह की कोचिंग में सेफ्टी के सारे इंतजाम न हो तब तक इस तरह की कोचिंग ऑनलाइन की जानी चाहिए.

1 लाख का लगाया जुर्माना

इस मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में भी सुनवाई चल रही है और फायर सेफ्टी रूल्स के पालन से जुड़े हाईकोर्ट के एक आदेश के खिलाफ कोचिंग फेडरेशन सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था. हाईकोर्ट को चुनौती देने वाली अपील को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया और याचिकाकर्ता पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

हाईकोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश

दिल्ली में हुई इस घटना में तीन छात्रों की मौत हुई. जिनमें तानिया सोनी (25) श्रेया यादव (25) और नेविन डेल्विन (28) की मौत हुई. न सिर्फ सुप्रीम कोर्ट बल्कि हाई कोर्ट भी मामले की जांच कर रही है. हाई कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया है. साथ ही जांच के लिए एक कमेटी बनाने की बात कही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.