Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘लोग चिल्लाते रहे, मगर…’, तीसरी मंजिल से कूदी महिला, पति की आंखों के सामने हुई मौत

39

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ तो वो गुस्से में तिलमिलाते हुए छत पर जा पहुंची. पति भी उसके पीछे गया. लेकिन तभी महिला ने छत से छलांग लगा दी. इससे उसकी मौत हो गई. इस खौफनाक घटना को पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था. उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है.

घटना इंदौर के लसुडिया थाना क्षेत्र के एक टाउनशिप इलाके की है. पति से हुए विवाद के कारण तीसरे फ्लोर से नीचे कूदकर महिला ने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम अंगूरी बाई था. पति-पत्नी में विवाद हुआ था. इसके कारण महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया. महिला का पति एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है. दोनों की शादी छह साल पहले हुई थी. दोनों को एक बेटा और एक बेटी हैं. इस घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

नहीं मानी किसी की भी बात

पुलिस के मुताबिक, महिला मूल रूप से सागर की रहने वाली थी. उसका पति राहुल रायसेन का निवासी है. दोनों शादी के बाद से प्रीमियम ग्रीन के पास ईडब्ल्यूएस क्वार्टर में रह रहे थे. किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया. पत्नी लड़ाई के बाद गुस्से में छत की ओर चली गई. पति राहुल भी उसके पीछे-पीछे गया. महिला ने देखा कि पति उसके पीछे आया है, तभी उसने छत से छलांग लगा दी. महिला को रोकने के लिए आस-पास के कई लोग उससे मिन्नतें भी करते रहे. लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी. पति के नजदीक आने से पहले ही छत से छलांग लगा दी. इस हादसे में महिला की मौत हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.