Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Road Safety Report: पिछले 6 सालों में सबसे भयावह स्थिति, दिल्ली में हर दिन औसतन 17 सड़क हादसे IMD Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 14 अक्टूबर को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बा... Indore Traffic Update: ट्रैफिक हेल्पलाइन पर मिल रही शिकायतों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब तक 4400 से अध... NDPS Act Action Indore: परदेशीपुरा से एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने खंगाले पुराने आपराधिक रिक... Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा

प्रेमिका ने दुपट्टे से गला घोंटकर प्रेमी की कर दी हत्या, पुलिस ने किया हत्या का पर्दाफाश

49

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी, घटना सिलवानी के ग्राम ककरूआ की है आपको बता दें की पुलिस को एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था पोस्टमार्टम में पता चला कि व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या हुई है। मृतक की पहचान ईश्वर देशमुख के रूप में हुई शनिवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया, मृतक की हत्या उसके साथ रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका ने ही की थी।

 पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, सिलवानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ककरूआ में खेत पर बने झोपड़ी में एक महिला और पुरुष रहते थे। बताया जा रहा है कि महिला और पुरुष का किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद महिला ने दुपट्टे से ईश्वर की गला घोंटकर हत्या कर दी।

 महिला ने पड़ोसियों को बताया था कि ईश्वर को सांप ने काट लिया है और पुलिस को भी वह गुमराह कर रही थी। अस्पताल में सांप के काटने जैसा कोई भी निशान डॉक्टर को नहीं मिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.