Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ... Mushroom Benefits: कुकुरमुत्ता से मशरूम बनने की कहानी, जानिए कैसे भारत की फेवरेट सब्जी बना यह पौष्टि... Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहु...

पुलिसकर्मियों से मारपीट…स्टेशन आग के हवाले, ब्रिटेन के कई शहरों में क्यों भड़की है हिंसा?

72

ब्रिटेन में पिछले दिनों हुए बच्चों के हमले के बाद से शनिवार यानी 3 अगस्त को हिंसा भड़क गई. लोग पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतर गए और उनके खिलाफ प्रदर्शन करने लगे. ये दंगा इतना ज्यादा भड़क गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया. इस प्रदर्शन में 3 पुलिस के घायल होने की खबर है.

ब्रिटेन के 15 शहरों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है, जिसमें से सबसे ज्यादा हिंसा ब्रिटेन के साउथपोर्ट में देखने को मिल रहा है. कुछ दिन पहले एक 17 साल के लड़के ने 3 बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी, यह मामला तब तूल पकड़ लिया जब सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैली कि आरोपी का संबंध इस्लामिक जिहादी ग्रुप से था.

लोगों और पुलिस के बीच टकराव

साउथ पोर्ट के सुंदरलैंड में इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश भड़क गया, हालात इतने बेकाबू हो गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े गए. सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस के साथ भिड़ गए, जिससे यह स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई. लोग तीनों की हत्या का प्रदर्शन करने के दौरान सड़कों पर ब्रिटेन के झंडों के साथ नजर आए. पुलिस ने जब इन प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक रही थी तो भिड़ में और ज्यादा आक्रोश पैदा हो गया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हो गया.

मारपीट के दौरान 3 पुलिस घायल

इसके बाद ये हिंसा बहुत ज्यादा बढ़ गई और प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों से जमकर मारपीट हुई. लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किए, कई लोगों ने तो गाड़ियों में आग लगा दी और कई ने गाड़ियां ही पलट दी और उसके ऊपर खड़े होकर पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे. इतना ही नहीं गुस्से से भरे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन में घुसकर पुलिस वालों से मारपीट की और स्टेशन में आग लगा दी. इन सभी के दौरान 3 पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए, इस दौरान 8 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया.

क्यों किया जा रहा ब्रिटेन में प्रदर्शन ?

दरअसल, ये मामला शुरू हुआ एक हफ्ते पहले जब ब्रिटेन में लिवरपूल के पास साउथपोर्ट में 29 जुलाई को एक 17 साल के लड़के ने लोगों पर चाकू से हमला किया, जिसके दौरान 3 बच्चों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. इस हमले में मारे गए बच्चों में लिस डेसिल्वा अगुइर (9 साल), एल्सी डॉट स्टैनकॉम्ब (7 साल) और बेबे किंग (6 साल) शामिल थे. इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैली कि आरोपी का संबंध इस्लामिक जिहादी ग्रुप से था, जिसके बाद लोगों ने घटनास्थल के पास वाले मस्जिद के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, जो कि धीरे-धीरे हिंसक हो गई.

साउथपोर्ट की इस खराब हालात के बाद वहां की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. सरकार की तरफ से लगातार शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. शहरों में हो रहे इस तरह के हिंसक प्रदर्शन को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर ने बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि देश की शांति के खिलाफ साजिश रची गई है, जिसका जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा.

घटना की जानकारी के बाद, पुलिस वालों ने आरोपी के गिरफ्तार कर लिया, उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान 17 साल के रुदाकुबाना के तौर पर हुई है, जो कि कार्डिफ, वेल्स का है. हालांकि पुलिस को अभी तक इस तरह के किए गए हमले का मकसद का पता नहीं चला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.