Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...

भिंड में खेत का सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पर हमला, महिलाओं ने पटवारी का सिर फोड़ा

40

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार क्षेत्र में आने वाले गांव केशवगढ़ में सीमांकन करने गई राजस्व टीम द्वारा सीमांकन का विरोध करते हुए विरोधी पक्ष द्वारा आवेदक सहित राजस्व टीम पर लाठी डंडों और पत्थरों से महिला और पुरुषों ने हमला कर दिया। इस हमले में हल्का पटवारी सहित आवेदक पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया है, घटना के बाद पीड़ित पक्ष और प्रशासन की टीम ने लहार थाने पहुंच कर मामला दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लहार तहसील के अंतर्गत आने वाले केशवगढ़ गांव में मुकेश सिंह के खेत का सीमांकन करने के लिए आरआई पटवारी सहित राजस्व की टीम पहुंची थी, लेकिन विरोधी पक्ष इसका विरोध कर सीमांकन का विरोध करने लगे जिस पर हल्का पटवारी ने विरोधी पक्ष को समझाया कि अभी केवल सर्वे नंबर की नपाई हो रही है। सीमांकन के बाद अगर आपको विरोध हो तो आपत्ती दर्ज कर सकते हैं, लेकिन विरोधी पक्ष सीमांकन नहीं होने देना चाहता।

जिसके चलते विवाद बड़ा और विरोधी पक्ष की महिला लाठी डंडे और पत्थर लेकर आ गई और आवेदक सहित राजस्व टीम पर हमला कर दिया। जिस में हल्का पटवारी राजकुमार सिंह तोमर के सिर में लाठी लग जाने से घायल हो गए और वहीं आवेदक पक्ष छोटे सिंह और मुकेश सिंह के भी चोट आई है, वहीं पूरा मामला भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के संज्ञान में आते ही लगातार आ रही शिकायत और सीमांकन में लापरवाही बरतने वाले तहसीलदार उदय सिंह जाटव को भिंड कार्यालय अटैच कर राजकुमार नागोरिया को प्रभारी तहसीलदार बनाकर भेजा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.