Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जीतू पटवारी बोले- CM के गृह जिले में हर रोज होता है एक मर्डर, बीज कंपनियों के भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया

40

भोपाल: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भोपाल में प्रेसवार्ता के जरिए सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर, सतना विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। जीतू पटवारी ने कहा कि सीएम के क्षेत्र उज्जैन में हर रोज एक मर्डर होता है। यह सरकार क्राइम, करप्शन, कर्ज की सरकार है।

जीतू पटवारी ने कहा कि बीज प्रमाणीकरण अधिकारी पिछले 15 सालों से एक ही जगह पर पदस्थ हैं। बीज कंपनियां ही उनका ट्रांसफर नहीं होने देती। यह भ्रष्टाचार का मामला है। उज्जैन में एक तालाब पर गेहूं लगा हुआ है, बंजर भूमि है उस पर गेहूं, सोयाबीन लगा हुआ है। यह रिपोर्ट है।

घास के खेत मे गेहूं यह करप्शन है। उज्जैन जिले में एक ही किसान से बीज कंपनियों ने एग्रीमेंट कर लिया। 200 से अधिक प्रकरण है।  जितनी जमीन नहीं उससे 100 गुना अधिक बीज ले लिया। अमरूद, नींबू के बगीचे में गेहूं का उत्पाद हो रहा है। फर्जी तरीके से बीज खरीदे जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.