Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कांवड़ मार्गों पर मस्जिदों से हटने लगे त्रिपाल, 24 घंटे में ही बैकफुट पर आया हरिद्वार प्रशासन

27

कावड़ यात्रा रूट के ढाबों पर नाम लिखकर पहचान बताने का विवाद अभी पूरी तरह से थमा भी नहीं था कि हरिद्वार में प्रशासन के एक और निर्णय पर सवाल खड़ा हो रहा है. इस बार कांवड़ रूट पर पड़ने वाली मस्जिदों और मजारों को त्रिपाल से ढक दिया गया है. हालांकि अपने फैसले के 24 घंटे के अंदर ही हरिद्वार प्रशासन ने मस्जिदों और मजारों से त्रिपाल हटवाना शुरू कर दिया. शुक्रवार शाम के समय पुलिस के दो जवानों ने कांवड़ यात्रा रुटों पर पहुंचकर मस्जिदों और मजारों के सामने लगे पर्दों को हटवाया.

यहां ज्वालापुर के रामनगर कॉलोनी स्थित मस्जिद और दुर्गा चौक के पास स्थित मजार के गेट पर बड़ा त्रिपाल लगाया गया था. हालांकि इससे पहले कावड़ यात्रा के दौरान मस्जिद और मजार को कभी नहीं ढका गया. यह पहली बार था जब इस तरह से मस्जिद और मजार को ढका गया. प्रशासन के इस फैसले से मजार और मस्जिद के मौलाना भी अनजान थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.