Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इन फिल्मों में देखने को मिली थी रेखा और अमिताभ की रोमांटिक केमेस्ट्री, सभी रहीं सुपरहिट

87

इंदौर। बॉलीवुड की बेहतरीन और खूबसूरत अदाकारा रेखा आज भी लाइमलाइट में रहती हैं। बढ़ती उम्र में भी उनका ग्लैमरस अंदाज बरकरार है। बाॅलीवुड फंक्शन्स में रेखा अक्सर अपने शानदार लुक्स में नजर आती हैं। रेखा ने अपना एक अलग ऑरा सेट कर रखा है, जो यंग एक्ट्रेसेस के लिए काफी चैलेंजिंग है। रेखा ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। 1969 में रेखा की पहली लीड रोल वाली फिल्म रिलीज हुई। फिर रेखा ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। एक्टिंग के साथ-साथ रेखा का डांस स्टाइल, ग्रेस और एक्सप्रेशन से शानदार कथक डांसर की पहचान भी बनाई।

आज यानी 10 अक्टूबर को रेखा अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके बर्थडे के खास दिन पर आज हम आपको रेखा की बेहतरीन फिल्में और उनके करियर की कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

उमराव जान

साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म उमराव जान में रेखा ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया था। यह फिल्म उनकी सबसे हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म का गाना इन आंखों की मस्ती में और दिल चीज क्या है आज भी काफी फेमस है। उमराव जान फिल्म के लिए रेखा को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवाॅर्ड भी मिला था।

सिलसिला

यश चोपड़ा की फिल्म सिलसिला रेखा की बेस्ट फिल्मों में से एक है। 1981 में रिलीज हुई ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म की कहानी को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसके कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म से रेखा और अमिताभ की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी।

मुकद्दर का सिकंदर

साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म मुकद्दर का सिकंदर में रेखा के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और अमजद खान भी लीड रोल में थे। उस समय शोले और बाॅबी फिल्म के बाद मुकद्दर का सिकंदर ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

मिस्टर नटवरलाल

1979 में रिलीज हुई फिल्म मिस्टर नटवरलाल में फिर से रेखा और अमिताभ की जोड़ी देखने को मिली थी। इस फिल्म का गाना परदेसिया सबसे हिट सॉन्ग में से एक था। आज भी इस गाने को काफी पसंद किया जाता है।

खून भरी मांग

साल 1988 में रिलीज हुई राकेश रोशन की फिल्म खून भरी मांग में रेखा का किरदार उनके फिल्मी करियर सबसे बेहतरीन किरदारों में से एक है। रेखा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवाॅर्ड भी मिला था।

कलयुग

कलयुग भी रेखा के फिल्मी करियर की काफी यादगार फिल्म है। यह फिल्म महाभारत के कथानक पर आधारित थी। इस फिल्म की कहानी में भारत में लाइसेंस राज के दिनों को भी दिखाया गया है।

गंगा की सौगंध

गंगा की सौगंध फिल्म भी रेखा की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है। यह फिल्म 1978 में रिलीज हुई थी। एक बार फिर अमिताभ बच्चन के साथ रेखा की जोड़ी हिट हुई थी।

लज्जा

इस फिल्म में चार अलग-अलग महिलाओं की कहानी को दिखाया गया है, जो पुरुष प्रधान समाज की शिकार होती हैं। रेखा ने इस फिल्म में रामदुलारी का रोल प्ले किया था।

खिलाड़ियों का खिलाड़ी

इस फिल्म में रेखा ने कोई मासूम सा किरदार नहीं, बल्कि एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में रेखा ने अक्षय कुमार के साथ काम किया था। वे भी लीड रोल में थे।

धर्मा

साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म धर्मा उस जमाने में सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म से रेखा को काफी फेम मिली थी। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही जगह बना ली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.