Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-...

सरकार गिराने वाले कथित बयान से मुश्किल में घिरे BJP विधायक बसनगौड़ा, बेंगलुरु में FIR दर्ज

48

कर्नाटक में बीजेपी विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल (यतनाल) की मुसीबत बढ़ सकती है. बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. ये मामला विधायक के उस बयान के खिलाफ हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है, जिसमें कथित तौर पर उन्होंने कहा है कि कर्नाटक में सरकार को अस्थिर करने के लिए 1 हजार करोड़ रुपये रखे गए हैं.

इस मामले में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का भी बयान आया है. सोमवार को उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ विधायक के दावे को देखते हुए कानूनी विकल्प तलाशे जाएंगे. बीजेपी के एक बड़े नेता ने राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने और मुख्यमंत्री बनने के लिए बड़ी राशि अलग से रखी हुई है.

यह सरकार अपने आप ही गिर जाएगी: बसनगौड़ा

कर्नाटक कांग्रेस के नेता बीजेपी विधायक बसनगौड़ा के जिस बयान का जिक्र कर रही है, उसमें उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और विधायक इस तरह के किसी भी अभियान और विधायकों की खरीद फरोख्त के खिलाफ हैं. यह सरकार अपने आप ही गिर जाएगी.

मैंने प्रदेश कांग्रेस की एक बैठक बुलाई

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा, मैंने प्रदेश कांग्रेस की एक बैठक बुलाई है. बीजेपी ने हमारी सरकार को गिराने के लिए 1200 करोड़ रुपये रखे हैं. इस बारे में हम अपनी कानूनी टीम के साथ चर्चा करेंगे. मैंने इस बारे में पार्टी अलाकमान से भी बात की है और उनको पूरी जानकारी दी है.

आयकर विभाग को जांच करनी होगी

डीके शिवकुमार ने कहा कि सच्चाई का पता लगाने के लिए इस मामले की जांच आयकर विभाग को करनी होगी. मैंने केपीसीसी में एक बैठक बुलाई है. ताकि पता चल सके कि ऐसे मामलों में कानून क्या कहता है. गृह मंत्री के साथ उनकी बैठक विजयपुरा विधायक के बयान के बाद कानूनी विकल्पों पर विचार करने के लिए थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.