Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

एडीपीओ की पत्नी का आरोप, पति और सास कहते हैं- ‘तूने बेटी पैदा कर दी… 15 लाख रुपये दे’

68

इंदौर। इंदौर में एडीपीओ रविप्रकाश पांडे और उनकी मां अरुणा पर पत्नी शैलेंद्री ने मारपीट, दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। आरोपित 15 लाख रुपये के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पांडे ने शैलेंद्री के साथ बेरहमी से मारपीट की और गला दबाकर बेहोश कर डाला।

टीआई कौशल्या चौहान के मुताबिक, 37 वर्षीय शैलेंद्री की रविप्रकाश पुत्र रमाकांत पांडे (गजेटेड ऑफिसर कालोनी मूसाखेड़ी) से फरवरी 2021 में शादी हुई थी। उनकी 15 महीने की बेटी है। शैलेंद्री का आरोप है कि बेटी के जन्म के साथ रविप्रकाश और सास अरुणा का व्यवहार बदल गया।

तलाक दिलवाकर अमीर घराने में शादी करवाने की धमकी

आरोपित उससे 15 लाख रुपये मांगने लगे। शैलेंद्री से कहा कि शादी के लिए कर्ज लिया था। मायके वालों को ही चुकाना पड़ेगा। तूने बेटी पैदा की है। रवि को तलाक दिलवाकर अमीर घराने में शादी करवा दूंगी।

18 जुलाई को रविप्रकाश रात 12 बजे घर आया और बेहोश होने तक शैलेंद्री को पीटता रहा। 19 जुलाई को शैलेंद्री की मां घर आई तो बेटी की हालत देखकर घबरा गई। पीड़िता महिला थाने पहुंची और मेडिकल परीक्षण करवाकर रविप्रकाश व अरुणा के खिलाफ केस दर्ज करवाया। उसने बेटी द्वारा बताई सभी बात भी पुलिस को की गई शिकायत में दर्ज करवाई है।

इधर विवाद के बाद दामाद ने ससुर पर गोली चलाई

इधर इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में बुधवार रात ससुर और दामाद में विवाद हो गया। ससुर ने दामाद पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गोली चलने से इन्कार किया है। उनका दावा है कि आरोपित लाइटरनुमा नकली पिस्टल लेकर आया था।

घटना बुधवार रात सिल्वर कॉलोनी की है। निसार खान ने दामाद जुनैद, समधी हमीद खान और जावेद के खिलाफ रिपोर्ट की है। निसार के मुताबिक बेटी फरहानाज का 12 साल पूर्व जुनैद से विवाह हुआ है। उसको एक मकान दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.