Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्राइस्टचर्च टेस्ट में संकट में फंसी टीम इंडिया: शुरुआती दो दिन के खेल के बाद मेजबान न्यूजीलैंड ने ब... विजय वडेट्टीवार के बयान से INDIA ब्लॉक में बढ़ी तकरार: पिता पर हमले से नाराज सुप्रिया सुले ने बैठक स... कार्तिगई दीपम पर्व से पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर तैनात हुई CRPF: सुप्रीम कोर्ट के आदेश क... लखनऊ के केजीएमयू में रैगिंग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: एमबीबीएस के 38 छात्र तीन महीने के लिए निलंबित,... दिल्ली के द्वारका में दिल दहला देने वाली घटना: झगड़ा शांत करा रहे युवक पर तीसरी मंजिल से फेंका गया ग... मुजफ्फरपुर के साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर जमकर पथराव: जेसीबी क्षतिग्रस्त, आधा दर... छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र...

छत्तीसगढ़ : पटरी पर गिरे पेड़ से टकराई यात्री ट्रेन, लोको पायलट घायल

43

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक यात्री ट्रेन शुक्रवार तड़के पटरी पर गिरे पेड़ से टकरा गई, जिससे उसका इंजन बेपटरी हो गया और लोको पायलट को हल्की चोट आई।  अधिकारियों ने बताया कि कांकेर में एक यात्री ट्रेन गुदुम और भानुप्रतापपुर गांव के बीच पटरी पर गिरे पेड़ से टकरा गई, जिससे उसके इंजन के सामने के दो पहिये पटरी से उतर गए और लोको पायलट को हल्की चोट आई।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना के समय ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था। उन्होंने बताया कि दल्लीराजहरा से अंतागढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन तड़के 3.25 बजे दल्लीराजहरा से रवाना हुई थी और जब वह गुदुम से भानुप्रतापपुर गांव के बीच पहुंची, तब पटरी पर गिरे एक पेड़ से टकरा गई। अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद रेल विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे, जबकि एक बचाव ट्रेन भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

उन्होंने बताया कि रेल विभाग ने पटरी पर गिरे पेड़ को हटा दिया है और मार्ग पर ट्रेन परिचालन बहाल कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में लोको पायलट को हल्की चोट पहुंची है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद आराम की सलाह दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.