Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

मंदसौर में गधों को खिलाए गुलाब जामुन…अनोखी मान्यता देख हर कोई हैरान

43

मंदसौर : मध्य प्रदेश में जहां भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है वहीं, मंदसौर में गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। मानसून आने के बावजूद भी यहां अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। इसलिए अच्छी बारिश की कामना के गधों से नमक की बुआई की गई थी और हल चलवाया गया था। अब जब मान्यता पूर्ण हुई तो गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी बारिश नहीं हुई थी, तब भी इसी तरह मान्यता का पालन किया गया और फिर गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए थे।

मानसून के बाद भी बारिश के लिए तरस रहे मंदसौर वासियों ने अच्छी बारिश की कामना लेकर महू-नीमच रोड पर स्थित श्मशान घाट में गधों से हल चलवाया गया था। पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र गोस्वामी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने गधों के ऊपर बैठकर श्मशान में ही सवारी भी निकाली थी। इसके बाद श्मशान में नमक और उड़द की बुआई की गई थी। उनका कहना है कि अगर अब मंदसौर में अच्छी बारिश होती है, तो गधों को गुलाब जामुन खिलाए जाएंगे। अब मंदसौर और आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश शुरू होने के बाद गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.