Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

युवक को बंधक बनाकर बेटी के साथ बनाया अश्लील वीडियो, धर्म परिवर्तन करवाया और हड़प लिए 14 लाख

40

उत्तर प्रदेश के बरेली में धर्मपरिवर्तन का एक अजीब मामला सामने आया है. यहां समुदाय विशेष के एक परिवार ने एक युवक को अगवा किया और फिर उसे बंधक बनाकर उसके अश्लील वीडियो रिकार्ड किए. इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए धर्म परिवर्तन कराकर अपनी बेटी से निकाह करा दिया. यही नहीं आरोपियों ने पीड़ित से 14 लाख रुपये भी ऐंठ लिए हैं. मामले की जानकारी होने पर युवक के पिता ने बरेली के किला थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक मामला बरेली के किला थाना क्षेत्र में किला बाग का है. यहां के रहने वाले प्रेम शंकर ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनका बेटा गौरव एक टेलीफोन कंपनी में नौकरी करता है. आरोपियों ने पिछले साल 2 जनवरी को उसे अगवा कर लिया था. उस दिन वह ड्यूटी के लिए तो घर से निकला, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा. खोजबीन करने पर पता चला कि मौला नगर में रहने वाले आरोपियों ने उसे अगवा किया है. इसी दौरान पता चला कि आरोपियों के दबाव में उनका बेटा घर से 14 लाख रुपये भी घर से ले गया है.

अश्लील वीडियो दिखाकर कर रहे ब्लैकमेल

यह रुपये उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए जोड़ रखे थे. पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए 10 जनवरी 2023 को एसएसपी बरेली से मिलकर गुहार लगाई थी. उन्हें इस संबंध में ज्ञापन भी दिया था. बावजूद इसके उस समय पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. अब पता चला है कि आरोपियों ने अपनी बेटी के साथ उनके बेटे का एक अश्लील वीडियो रिकार्ड कर लिया है. यही वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं.

एडीजी के आदेश पर दर्ज हुआ केस

यही नहीं, आरोपियों ने उनके बेटे का धर्म परिवर्तन कराकर अपनी बेटी से उसका निकाह भी करा दिया है. इस जानकारी के बाद पीड़ित पिता ने एडीजी से मिलकर न्याय की गुहार की. अब एडीजी के ही आदेश पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है. बरेली में सीओ सेकंड संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी भी होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.