Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

NEET UG 2024: कैसे 1 नंबर से बदल जाएगी पूरी मेरिट लिस्ट? यहां समझे अंकों का पूरा गणित

34

नीट यूजी 2024 परीक्षा का रिजल्ट अब फिर से सभी छात्रों के नाम के साथ जारी किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनटीए ने 20 जुलाई को एग्जाम सिटी और सेंटर वाइज नतीजे जारी किए थे. जारी होने वाले रिवाइज्ड रिजल्ट में पूरी मेरिट लिस्ट बदल जाएगी और टाॅपर्स की संख्या भी घट जाएगी. वह भी 1 नंबर के कारण. आइए जानते हैं कैसे 1 अंक के कारण पूरी मेरिट लिस्ट बदल जाएगी.

नीट यूजी परीक्षा में कुल 180 सवाल हल करने होते हैं और पेपर कुल 720 नंबरों का होता है, जिसमें प्रत्येक सही जवाब के लिए 4 नंबर दिया जाता है. वहीं हर गलत जवाब के लिए 1 नंबर काटे जाते हैं.

किसे होगा फायदा और किसे नुकसान?

नीट यूजी परीक्षा में फिजिक्स के जिस एटम सवाल पर विवाद था. उसका सही जवाब आईआईटी दिल्ली की समिति ने बता दिए हैं. जिन 9 लाख छात्रों के जवाब आईआईटी दिल्ली की समिति के अनुसार हैं. उन्हें 4 नंबर दिए जाएंगे.

वहीं 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने विकल्प 2 का चयन किया था. अब उन्हें 5 नंबरों का नुकसान होगा क्योंकि 1 नंबर की माइनस मार्किंग भी लागू है. 4 नंबर प्रश्न के जो निर्धारित हैं. वह उन्हें नहीं मिलेंगे और 1 नंबर माइनस मार्किंग के अनुसार कम हो जाएंगे. ऐसे में अब 1 नंबर के कारण पूरी मेरिट लिस्ट बदल जाएगी.

क्या था एटम के सवाल पर विवाद?

जब एनटीए ने आंसर-की जारी की थी, तो पुरानी एनसीईआरटी किताब का हवाला देते हुए 10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी, जिन्हें 5 नंबर का ग्रेस मार्क्स दिया गया था. जिसे लेकर विवाद था और इस संबंध में याचिका भी सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी. अब आईआईटी दिल्ली की एक्सपर्ट समिति की ओर से सही जवाब दिए जानें के बाद इस प्रश्न पर विवाद खत्म हो गया है.

जारी होगा रिवाइज्ड रिजल्ट

सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए की आदेश जारी किया है. वह फिर से परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी करेगा. हालांकि नतीजे किस डेट को जारी होंगे इस संबंध में कोई आधिकारिक डेट अभी तक नहीं घोषित की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.