Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

मप्र के भितरवार क्षेत्र में जमीन के विवाद में पिता को मारी गोली, मां को भी आई चोट

87

भितरवार। जमीन के विवाद को लेकर पुत्र ने पिता को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना में मां को भी गंभीर चोट आई है। दोनों को उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है। जहां उनका इलाज जारी है। मामला चीनौर क्षेत्र के ग्राम भोरी का है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

चीनौर थाना क्षेत्र के ग्राम भोरी में 60 वर्षीय रमेश पांडे रहते हैं। उनके दो पुत्र हैं। दोनों पुत्रों और पिता के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका है। मंगलवार को रमेश पांडे पत्नी के साथ खेत पर अपने हिस्से की जमीन जोतने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका छोटा पुत्र रामकुमार पांडे आ गया और जमीन जोतने से मना करने लगा और माता-पिता से अपना हिस्सा मांगने लगा।

पिता- पुत्र में बातचीत से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और मारपीट के बाद पुत्र ने पिता पर अवैध हथियार से गोली चला दी। गोली पिता के पेट में लगी है। मां को भी गंभीर चोटे लगी है। गोली मारने के बाद रामकुमार मौके से भाग गया।
इस दौरान आसपास के लोग एकत्रित हुए तो बड़े पुत्र के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तत्काल दोनों घायलों को लेकर ग्वालियर पहुंचे। जहां उनका प्राथमिक उपचार दिया गया। रमेश पांडे के पेट में गोली लगी होने के चलते उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा का कहना है की जमीन के विवाद को लेकर पुत्र ने पिता को गोली मारी है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.