Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

तुष्टिकरण से लेकर AA तक…राहुल ने क्यों कहा कुर्सी बचाओ कॉपी पेस्ट बजट?

28

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के आम बजट को कुर्सी बचाओ कॉपी पेस्ट बजट बताया है. राहुल ने कहा कि इस बजट में सहयोगियों का तुष्टिकरण किया गया है. अंबानी और अडाणी (AA) को फायदा पहुंचाया गया है. इस बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है. राहुल ने इस बजट को कॉपी पेस्ट बजट भी बताया है.

राहुल ने कहा कि इस बजट में कांग्रेस के मेनिफेस्टो और पहले के बजट का कॉपी पेस्ट है. राहुल के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम रमेश ने भी इस बजट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

ये ‘मोदी सरकार बचाओ’ बजट है- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि इस बजट को ‘नकलची बजट’ बताया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के न्याय के एजेंडे को ठीक तरह से कॉपी भी नहीं कर पाया. मोदी सरकार का बजट अपने गठबंधन के साथियों को ठगने के लिए आधी-अधूरी ‘रेवड़ियां बांट रहा है, ताकि NDA बची रहे. ये ‘देश की तरक्की’ का बजट नहीं, ‘मोदी सरकार बचाओ’ बजट है. खरग ने आगे कहा कि बजट में न कोई प्लान है और भाजपा केवल जनता से धोखेबाजी करने के एक्शन में व्यस्त है.

खरगे ने और क्या कहा?

  • किसानों को लिए केवल सतही बातें हुईं हैं.
  • महिलाओं के लिए इस बजट में ऐसा कुछ नहीं है.
  • दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक, गरीब लोगों के लिए कोई योजना नहीं है.
  • कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, जन-कल्याण और आदिवासियों पर बजट में आवंटन से कम खर्च किया है.
  • बजट में रेलवे के बारे में कुछ नहीं कहा गया है.

वित्त मंत्री ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो से सीख ली है- जयराम

वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस के न्याय पत्र 2024 से सीख ली है. उनका इंटर्नशिप कार्यक्रम स्पष्ट रूप से कांग्रेस के प्रस्तावित प्रशिक्षुता कार्यक्रम पर आधारित है, जिसे हमने पहली नौकरी पक्की कहा था. वित्त मंत्री का बजट भाषण कार्रवाई की तुलना में दिखावे पर ज्यादा केंद्रित है.a

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.