Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

श्योपुर का बड़ोदा नगर बना टापू, संपर्क कटा, मानपुर में अस्पताल से मरीजों को किया रेस्क्यू

35

श्योपुर। श्योपुर सहित असापास के क्षेत्रों में बारिश की वजह से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। शुक्रवार रात को हुई बारिश से बड़ोदा कस्बा टापू बन गया है और बाजारों में पानी भर गया है। बड़ोदा कस्बे का संपर्क जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों से कट गया है। साथ ही मानपुर के निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। मानपुर कस्बे में सीप नदी का पानी आने से अस्पताल में पानी भर गया। जिससे अस्पताल के मरीजों को रेस्क्यू कर निकाला गया। श्योपुर शहर में कदवाल नदी का जलस्तर बढ़ने से गुप्तेश्वर मंदिर डूब गया है। मंदिर में फंसे महंत को रेस्क्यू कर निकाला गया है।

अंचल में मानसून सक्रिय है। श्योपुर व शिवपुरी के क्षेत्रों में रात से भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से श्योपुर का कस्बाई क्षेत्र बड़ोदा टापू में बदल गया है। बाजार से लेकर हर जगह पानी भर गया है और कस्बे में आने जाने के लिए भी लोगों को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही जिले का मानपुर कस्बे में सीप नदी का जलस्तर बढ़ने से संपर्क टूट गया है।

सीप नदी का पानी अस्पताल में भरने से मरीजों के लिए खतरा पैदा हो गया। बाद में प्रशासन की टीम ने मरीजों को अस्पताल से रेस्क्यू किया। इसके साथ ही श्योपुर शहर में भी कदवाल नदी का जलस्तर बढ़ने से गुप्तेश्वर मंदिर पानी से घिर गया। इस वजह से मंदिर में महंत फंस गए। इन्हें भी टीम ने रेस्क्यू किया है।

प्रशासन ने छात्रों को रेस्क्यू टीम के माध्यम से पहुंचाया श्योपुर कॉलेज

बड़ोदा में कॉलेज में भी पानी भर गया। यहां पर आज बीए का पेपर था। ऐसे में जनप्रतिनिधियों की मांग पर कलेक्टर ने रेस्क्यू टीम को बड़ोदा भेजा। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम सभी छात्रों को बड़ोदा से निकालकर श्योपुर महाविद्यालय में परीक्षा के लिए ले गई। लेकिन फिर भी कई छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए।

श्योपुर कोटा मार्ग भी बंद, पार्वती नदी उफनी

श्योपुर कोटा मार्ग पर पड़ने वाली पार्वती नदी उफान पर है। खातौली पुल पर करीब दो फीट पानी आ गया है। इसलिए सुरक्षा की द्ष्टि से पुलिस ने कोटा मार्ग पर ट्रैफिक को बंद करा दिया है। साथ ही अमराल नदी रपटे पर 10 फीट पानी आने से 15 गावों का सोईकलां से सम्पर्क कट गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.