Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

लॉरेंस का खास गुर्गा काला जठेड़ी पैरोल पर आया बाहर, मां के अंतिम संस्कार में हुआ शामिल

48

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खास गुर्गे संदीप उर्फ काला जठेड़ी की मां का हरियाणा के सोनीपत में निधन हो गया. वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं. बुधवार को उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ी. आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कमला देवी ने दवा की जगह कीटनाशक दवाई पी ली थी. उसी के कारण उनकी मौत हुई. इस बीच आज काला जठेड़ी छह घंटे की पैरोल पर बाहर आया. मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ.

सोनीपत के राई में रहने वाली 60 साल की कमला देवी लंबे समय से बीमार थीं. उनका ट्रीटमेंट चल रहा था. रोजाना वो बीमारी की दवा खाती थीं. लेकिन बुधवार को दवा खाते ही उनकी तबीयत बिगड़ी. परिवार वाले उन्हें प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे. बताया कि कमला देवी ने दवा की जगह कीटनाशक दवाई खा ली है. इलाज के दौरान ही कमला देवी ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने तुरंत शव का पोस्टमार्टम करवाया. फिर परिजनों को शव सौंप दिया.

हरियाणा के सोनीपत का कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी आज (4 जुलाई) अपनी मां कमला देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ. इसके लिए वह तिहाड़ जेल से दिल्ली और हरियाणा पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सोनीपत पहुंचा.

जठेड़ी को 6 घंटे की पैरोल मिली

काला जठेड़ी को अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोर्ट ने सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक की पैरोल दी है. जठेड़ी के जेल से बाहर आने की सूचना पर सोनीपत पुलिस भी अलर्ट मोड पर है. हर उस स्थान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां पर जठेड़ी को जाना है. जठेड़ी पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 30 से ज्यादा मामले दर्ज है। इनमें हत्या, फिरौती, रंगदारी, हत्या का प्रयास जैसे मामले शामिल है. काला जठेड़ी को 30 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था. उस पर दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगाया हुआ है.

12 मार्च को हुई थी जठेड़ी की शादी

काला जठेड़ी 4 महीने में दूसरी बार जेल से बाहर आया है. इससे पहले वह 12 मार्च को लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से शादी करने के लिए जेल से बाहर आया था. तब वह सोनीपत अपने घर नहीं आ पाया. शादी की सारी रस्में दिल्ली में ही एक बैंक्वेट हॉल में हुई थीं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.