Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

22 महीने बाद उतारी पगड़ी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरयू में डुबकी लगाकर पूरा किया संकल्प

25

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आखिरकार 22 महीने बाद अपनी पगड़ी उतार ही ली. सिर पर बंधी संकल्प की पगड़ी को सम्राट चौधरी ने रामलला की नगरी अयोध्या में उतार दिया. बुधवार 3 जुलाई की सुबह उन्होंने सरयू नदी में डुबकी लगाई और इसी तट पर मुंडन कराया. सम्राट चौधरी मंगलवार को पटना से अयोध्या धाम के लिए निक थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि जंगल-राज और अराजकतावादियों को सत्ता से हटाने का संकल्प लेते हुए उन्होंने सिर पर पगड़ी बांधी थी.

सरयू नदी पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले डुबकी लगाई और मुंडन कराया. साथ ही अपनी पगड़ी भी समर्पित की. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने सरयू नदी में डुबकी लगाई. पिछले 22 महीनों से उनके पास मौजूद इस पगड़ी को भगवान राम को समर्पित कर रहे हैं. इस दौरान वहीं मौजूद उनके समर्थकों ने जय श्री राम के नारे लगाए.

सरयू नदी में लगाई डुबकी

सम्राट चौधरी का डुबकी लगाते हुए वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि सरयू नदी में उन्होंने प्रणाम करते हुए पानी में डुबकी लगाई और अपनी पगड़ी को सिर से उतार कर फिर से डुबकी लगाई और पानी में चारों तरफ घूम कर प्रणाम किया. चौधरी के साथ पानी में उनके समर्थक भी साथ थे.

भगवान राम को समर्पित की पगड़ी

सम्राट चौधरी ने सरयू तट से रामलला के दरबार तक पदयात्रा की. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पहले उन्होंने कसम खाई थी कि जब तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके पद से नहीं हटाया जाएगा तब तक वह अपनी पगड़ी नहीं उतारेंगे. उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए में शामिल हो गए. सम्राट चौधरी ने कहा कि जब नीतीश साथ आए थे तभी उन्होंने कहा था कि वह अपनी पगड़ी अयोध्या में भगवान राम को समर्पित करेंगे.

‘विधानसभा चुनाव में NDA 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा’

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने 75 फीसदी से ज्यादा सीटों पर एनडीए को जीत दिलाई है. ऐसे में इंडिया गठबंधन किसी भ्रम में न रहे. चौधरी ने कहा कि अगली बार बिहार में चुनाव में एकजुट होकर चुनाव लड़ा जाएगा और सूबे की सभी 40 सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करेगा. वहीं विधानसभा चुनाव में एनडीए बिहार की 243 में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.