Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

कार में किसी और के साथ लड़की को देख शैतान बना सनकी आशिक, चाकू से गोदा और फिर रेत दिया गला

34

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक सिरफिरे आशिक ने दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है. यह बदमाश एक नाबालिग लड़की से एक तरफा प्यार करता था. अचानक उसने ओमती नगर थाने के सामने एक कार में उस लड़की को किसी अन्य व्यक्ति के साथ बैठे देख लिया. इसके बाद आरोपी आपे से बाहर हो गया. वह दौड़ते हुए कार के पास गया और चाकू निकालकर पहले लड़की के ऊपर कई वार किए. वहीं जब लड़की अचेत हो गई तो आरोपी ने उसका गला रेत दिया.

वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने उसे दबोच लिया है. पुलिस के मुताबिक जरूरी पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने लड़की को कई बार प्रपोज किया, लेकिन हर बार लड़की ने उसे झिड़क दिया. इस बार से आरोपी नाराज चल रहा था.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

इसी बीच सोमवार की शाम उसने लड़की को ओमती नगर थाने के पास खड़ी एक कार में किसी अन्य युवक के साथ बैठे देख लिया. इसके बाद आरोपी ने तुरंत दौड़ लगा दी और कार की खिड़की का शीशा तोड़ कर उसने लड़की के ऊपर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए. यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इस घटना से मौके पर हंगामा मच गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत लड़की को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शादी करने से मना करने से नाराज था आरोपी

इसके बाद पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद दबिश देकर आरोपी को भी दबोच लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी को मंगलवार की सुबह जरूरी पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जबलपुर क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी समर वर्मा के मुताबिक लड़की ओमती थाना क्षेत्र के नये मोहल्ले की रहने वाली थी. जबकि आरोपी की पहचान मछरहाई निवासी गुरफान के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की ने उसके प्रस्ताव को नकार दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.