Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

युवती से फोन पर कहा- आपके ऑनलाइन पार्सल में ड्रग्‍स हैं, ठग लिए 5 लाख रुपये

42

टांडाबरुड़। गांव की युवती के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवती को एक पॉर्सल में ड्रग्‍स होने की बात कहकर धमकी दी गई और उससे 5 लाख रुपये ठग लिए गए।

पुलिस के अनुसार गांव की यह युवती खरगोन में पढ़ाई कर रही है। उससे आठ मार्च को राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले एक व्यक्ति छोगालाल गोपाराम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए।

युवती ने 21 मार्च को थाना टांडाबरुड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को आरोपित को पकड़ने में पहली बार असफलता हाथ लगी।

दूसरी बार फिर थाना प्रभारी रितेश यादव ने टीम गठित कर अपनी सक्रियता दिखाते हुए राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले आरोपित छोगालाल गोपाराम को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे थाना बरुड़ लाया गया।

थाना प्रभारी यादव ने पूरा घटनाक्रम बताते हुए कहा कि ग्राम की युवती ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और कहा कि हम एयरपोर्ट से बोल रहे हैं। आप का एक ऑनलाइन पार्सल आया है, जिसमें ड्रग्स हैं।

इस पर युवती ने जवाब दिया कि उसने कोई भी सामान ऑनलाइन नहीं बुलवाया गया है, तो वह व्यक्ति बोला मैं आपकी वरिष्ठ अधिकारियों से बात करवाता हूं। इसके बाद उस व्यक्ति ने युवती सभी निजी जानकारी वॉट्सएप पर डलवा ली।

इसके बाद किसी माध्‍यम से युवती के खाते में 5 लाख रुपये डलवा दिए गए और युवती को फोन कर कहा कि आप के खाते में जो पांच लाख रुपये आये हैं। वह सारे पैसे हमने जो बैंक अकाउंट की जानकारी डाली है। उस पर आप ट्रांसफर कर दो।

इसके बाद युवती ने डरकर यह राशि खाते में डाल दी। बाद में पता चला कि उसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद तत्काल इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

इस पूरे मामले को लेकर जांच शुरू की गई और राजस्थान के जोधपुर से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना गुनाह कबूल किया है। पुलिस ने धारा 420 व 406 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपित को खरगोन न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.