Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गांव में अचानक आ गया मगरमच्छ, घबराए ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना

38

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आने वाली इमलिया चौकी के खजुरिया गांव में अचानक 16 फीट का मगरमच्छ आ गया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। इतने बड़े मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए थे। सूचना पर तत्काल वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया और उसे पिंजरे में बंद कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।

ग्रामीण बोले पहली बार देखा है इतना बड़ा मगरमच्छ

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि राजा पटना गांव के पीछे सदधरू डैम बना हुआ है। जिसमें काफी पानी भर गया है तो हो सकता है कि मगरमच्छ इस डैम से निकलकर गांव की तरफ आ गया हो मगरमच्छ की लंबाई 6 फीट बताई जा रही है। गांव वालों का कहना है की पहली बार इतना बड़ा मगरमच्छ हमने देखा है।

मगरमच्छ को देखकर लोग दहशत में आए 

 ग्रामीण दहशत में हैं ग्रामीणों को चिंता सता रही है कि आने वाले दिनों में भी गांव में मगरमच्छ आ सकते हैं, जिससे ग्रामीणों के साथ पशुओं को भी खतरा है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कभी-कभी मौसम बदलने के दौरान जीव जंतु इस तरह आ जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.