Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

भारी बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, छत गिरने से एक की मौत और 8 घायल, पिचक गई गाड़ियां

54

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट पर अल सुबह बड़ा हादसा हो गया. इसमें एक की मौत और 8 लोग घायल हुए हैं. भारी बारिश के बीच टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिर गया. एयरपोर्ट की छत नीचे गिरने से इसके नीचे कई गाड़ियां दब गईं. मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

जानकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ. एयरपोर्ट की छत जब गिरी तो कई गाड़ियां उसके नीचे दबकर पिचक गईं. एक शख्स की मौत इस हादसे में हो गई. जबकि 8 लोग घायल हो गए. सभी घायलों का रेस्क्यू करके अस्पताल भेज दिया गया है. उनका इलाज जारी है. हादसे के बाद से डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर ट्रैफिक जाम हो गया है. वाहनों की दूर-दूर तक लंबी कतारें लगी हुई हैं. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच करने में जुटी है कि आखिर टर्मिनल की छत गिरी कैसे?

DIAL (दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) के प्रवक्ता ने कहा, ‘टर्मिनल-1 से फिलहाल सभी प्रस्थान कैंसिल कर दिए गए हैं. चेक-इन काउंटर्स को भी बंद कर दिया गया है. अब से लेकर कुछ समय तक यहां से चेक-इन नहीं किया जाएगा और न ही यहां से प्रस्थान होगा. इसके लिए दूसरे टर्मिनल पर जाना होगा. यह फैसला सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए लिया गया है.’

हादसे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. इनमें देखा जा सकता है कि हादसे के बाद गाड़ियों का क्या हाल हो गया है. जो भी गाड़ियां छत गिरने से दबी हैं, उनमें ज्यादातर टैक्सी हैं. कितनी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है अभी इसका पता नहीं लग पाया है.

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह करीब 5.30 बजे हमें दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने की सूचना मिली. तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. हादसे में एक की मौत हुई है. वहीं, 8 लोग घायल हुए थे. सबसे पहले उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया. उन्हें अस्पताल भेजा गया. फिर जितनी भी गाड़ियां दब गई थीं उन्हें वहां से साइड किया गया. अभी भी रेस्क्यू जारी है. कई गाड़ियां इस हादसे में पिचक गई हैं.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.