Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

‘काश बेटे ने भी पहना होता…’, श्रद्धांजलि सभा में पिता ने बांटा हेलमेट, खूब हो रही सराहना

14

मध्य प्रदेश के दमोह में हुए सड़क हादसे में बेटे की मौत हुई तो पिता ने कुछ ऐसा किया है कि चहुं ओर सराहना हो रही है. मृत युवक के पिता ने मृत्यु भोज कराने के बजाय बेटे की श्रद्धांजलि सभा में हेलमेट बांटे हैं. उन्होंने लोगों में संदेश देने की कोशिश की है कि यदि उनके बेटे ने हेलमेट लगाया होता तो वह जिंदा होता.इसी के साथ उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में आए सभी लोगों से आग्रह किया कि वह खुद तो हेलमेट लगाएं ही, दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें.

मामला दमोह जिले के जबेरा विकासखंड के चंडी चौपरा गांव का है. इस गांव में रहने वाले दौलत सिंह लोधी ने बताया कि उनका बेटा संकेत सिंह (20) ने अपनी दुकान खोल रखी थी. 15 जून को वह दुकान का सामान लेने के लिए बाइक पर सवार होकर निकला था. अभी वह गांव से बाहर भी नहीं निकला था कि रास्ते पर उसकी बाइक स्लिप हो गई. इस हादसे में संकेत के सिर में गंभीर चोटें आई और इन्हीं चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई थी.

हेलमेट लगाने की दी प्रेरणा

इस हादसे से उन्हें बहुत कष्ट हुआ और उन्होंने उसी समय सोच लिया था कि वह कुछ ऐसा करेंगे कि किसी और पिता को इस कष्ट से ना गुजरना पड़ा. इसी क्रम में दौलत सिंह ने अपने बेटे की श्रद्धांजलि सभा रखी और अपने सभी इष्ट मित्रों को आमंत्रित किया. इस सभा में उन्होंने ना तो मृत्यु भोज किया और ना ही कोई अन्य उपक्रम. बल्कि जो भी व्यक्ति उनके बेटे को श्रद्धांजलि देने के लिए आया, उसे दौलत सिंह ने हादसे की कहानी बताते हुए एक-एक हेलमेट भेंट किया.

सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरें

उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने हेलमेट नहीं पहनी थी, इसलिए उसके सिर में चोट लगी. यदि वह हेलमेट पहना होता तो आज जिंदा होता. उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में सभी लोगों से आग्रह किया कि बिना हेलमेट गाड़ी ना चलाएं. दौलत सिंह के इस परोपकारी काम की केवल दमोह में नहीं, बल्कि प्रदेश भर में सराहना हो रही है. उनके हेलमेट वितरण की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.