Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पिता की लाइसेंसी पिस्टल से नाबालिग ने खुद को मारी गोली, इकलौते बेटे की मौत से मची चीख पुकार

27

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिग छात्र ने अपने पिता के लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्र घर पर अकेला था उसके माता-पिता बाजार गए थे। बाजार से लौटे तो इकलौते बेटे का खून से लथपथ शव देख उनके होश उड़ गए। बेटे की मौत के बाद से माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित गुरुकृपा नगर के निवासी मुकेश सिंह लोधी सेना से रिटायर्ड फौजी हैं। वे अपनी पत्नी और 17 वर्षीय इकलौते बेटे मोहित लोधी के साथ रहते हैं। मंगलवार को मुकेश अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाजार गए थे। मोहित घर पर अकेला था। उनके जाने के बाद मोहित ने अलमारी में रखी पिता की 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या कर ली। मोहित ने कनपटी पर पिस्टल की नाल अड़ाकर ट्रिगर दबाकर आत्महत्या की, गोली उसके हालांकि पूछताछ में पता चला कि आस पास के लोगों ने गोली की आवाज सुनी थी लेकिन किसी ने इसे गहराई से नहीं लिया। रात 9 बजे के लगभग जब रिटायर्ड फौजी वापस घर लौटे तो बेडरूम में इकलौते बेटे का शव खून से सना पड़ा था। पास ही उनकी लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी और पूरे रूम में खून ही खून था। अपने इकलौते बेटे का शव देखकर मां की चीख निकल गई। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पढ़ाई में होशियार था मोहित, आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे माता-पिता

जानकारी के मुताबिक, मोहित पढ़ाई में होशियार था। इसी साल उसने 12वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत नंबर के साथ पास की थी। अब वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसके पिता का सपना था कि उनका बेटा IPS बने, लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। न ही उसे किसी ने डांटा था और न ही पढ़ाई का बोझ था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह तलाश रही है।

नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने घटना स्थल के साथ ही छात्र के रूम की अच्छी तरह तलाशी ली है। रात 11 बजे तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को मोहित का मोबाइल मिला है। अब पुलिस मोबाइल की जांच पड़ताल से आत्महत्या के कारण तलाशने की कोशिश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.