Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Acid Attack In Balod: कोर्ट पेशी के दौरान आरोपियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, वकीलों ने पैरवी करने से ... Indore Cleanliness News: सफाई मित्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, कचरे के बीच पोस्टर लगाकर नगर निगम... Bunty Nagar Suicide Update: डीएसपी के फंसे पैसों और फायनेंसर के दबाव पर बड़ा खुलासा, पुलिस खंगाल रही... IMD Rain Alert: यूपी, बिहार से लेकर पहाड़ी इलाकों तक आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ...

लखनऊ एयरपोर्ट पर BJP नेता से बदसलूकी, UP में बढ़ रहा अधिकारी बनाम बीजेपी नेताओं का विवाद

38

उत्तर प्रदेश में लगातार अधिकारी बनाम बीजेपी नेता का विवाद बढ़ता जा रहा है. बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी के साथ यूपी पुलिस की बदसलूकी का मामला सामने आया है. कल यानी शनिवार शाम राकेश अपने परिवार के साथ श्रीनगर से लखनऊ एयरपोर्ट आए. बाहर निकलने पर पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका.

राकेश का कहना है कि पुलिस को उन्होंने अपना परिचय दिया फिर भी उनके साथ बदसलूकी हुई. ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी और बाकी पुलिस वालों ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया. पुलिस का कहना है कि उनकी गाड़ी पर पिछले साल का पास लगा हुआ था. इसके बाद राकेश ने डीजीपी को फोन कर सारी जानकारी दी. लखनऊ के डीसीपी ट्रैफिक ने उनसे लिखित शिकायत ली.

इसके बाद ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर आशुतोष को लाइन हाजिर कर दिया गया है. राकेश त्रिपाठी की गाड़ी में अनिधिकृत तरीके से हूटर भी लगा था, जिसका वीडियो पुलिस वालों ने बनाया है.

महंत राजू दास की हटा ली गई सुरक्षा

दो दिन पहले अयोध्या के जिलाधिकारी और हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के बीच एक बैठक के दौरान बहस हो गई थी. जानकारी के मुताबिक, राजू दास ने अयोध्या में हार का ठीकरा डीए पर फोड़ दिया था. इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा हटा ली गई. डीएम के साथ हुई झड़प पर महंत राजू दास ने कहा कि हम हिंदुत्व पर कार्य करते हैं. हमारी सुरक्षा हटा ली गई है. सुरक्षा हटने के बाद राजू दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी.

योगी सरकार का अफसरों को फरमान

हाल ही में योगी सरकार ने अपने अफसरों और कर्मचारियों के लिए नया फरमान जारी किया है. नई मीडिया गाइडलाइंस के मुताबिक, अब अफसरों को किसी भा मीडिया या सोशल मीडिया पर लिखने से पहले सरकार की इजाजत लेनी होगी. ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई होगी. बिना मंजूरी लिए अखबार में लेख न लिखे, टीवी रेडियो में न बोले. सोशल मीडिया पर भी न लिखें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.