Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

जबलपुर में भीषण सड़क हादसा…ट्रक में जा घुसी बाइक, घटना में मामा-भांजे समेत तीन की मौत

35

मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनसकरा के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही बाइक पर सवार मामा भांजे समेत तीन युवकों की मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए. इससे पीछे चल रही बाइक ट्रक से टकरा गई, जिसमें मामा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं भांजे और एक अन्य युवक ने मेडिकल अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया.

जानकारी के मुताबिक कटनी जिले के मुड़वारा के रहने वाले 22 वर्षीय सत्यम पटेल अपने दोस्त 20 वर्षीय शालू उर्फ सचिन पटेल और 13 वर्षीय भांजे सनी पटेल के साथ बाइक से हरदुआ कला स्थित बहन के घर जा रहे थे. जब वो मनसकरा चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे. तभी ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए. ट्रक की रफ्तार तेज होने की वजह से पीछे चल रही सत्यम की बाइक अनियंत्रित हो गई और ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सत्यम के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

ट्रक चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार

हादसे के समय बाइक पर पीछे बैठे शालू और सनी पटेल भी उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि दोनों को तुरंत इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज, अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इससे पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है.

जबलपुर पुलिस ने नई पहल शुरू की

जनवरी से लेकर अब तक सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में तो कमी आई है, लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ा है. इस पर नियंत्रण पाने के लिए जबलपुर पुलिस ने नई पहल शुरू की है. एडिशनल एसपी यातायात सोनाली दुबे ने बताया कि अब पुलिस सरकारी कार्यालयों में जाकर लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करेगी. साथ ही बिना हेलमेट कार्यालय आने वालों पर चालान की कार्रवाई भी की जाएगी. इसके अलावा पुलिस कोचिंग सेंटर, स्कूल और कॉलेजों में जाकर भी युवाओं को ट्रैफिक नियमों के पालन और हेलमेट की अनिवार्यता के लिए जागरूक करेगी. अधिकारियों का मानना है कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.