Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

80 की उम्र में पिता बना यह शख्स, पत्नी बोली- प्रेग्नेंट हुई तो शॉक्ड रह गई

36

मलेशिया के 80 वर्षीय सेवानिवृत्त योब अहमद और उनकी 42 वर्षीय पत्नी जालेहा जैनुल आबिदीन ने हाल ही में अपने नवजात बच्ची नूर का स्वागत किया. योब ने कहा कि उनकी उम्र में बच्चा होना एक अनपेक्षित घटना थी, लेकिन वे इसे अल्लाह का उपहार मानते हैं.

हरियन मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, योब का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इस उम्र में उनका बच्चा होगा. उन्होंने कहा, ऐसा इसलिए नहीं मैं काफी ‘मजबूत’ हूं, बल्कि मैं तो मानता हूं कि यह सब ऊपरवाले की कृपा से हुआ है. मेरे बच्चे का जन्म एक उपहार और अल्लाह की इच्छा है. योब ने अपनी खुशखबरी टिकटॉक अकाउंट @ummimakhapakyob पर साझा की, जिसमें उन्हें नवजात शिशु के सामने प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है.

उन्होंने बताया कि उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए बच्चा पैदा करने की योजना नहीं थी, क्योंकि पिछली शादी से पहले से ही उनके चार बच्चे बड़े हो चुके हैं. वहीं, पत्नी जालेहा का कहना है कि उनके और योब के बीच बच्चे के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई, जबकि उनकी शादी को 10 साल हो गए हैं.

जालेहा को पांच साल पहले गर्भपात हुआ था. वह सोचती थीं कि वह पहले से ही रजोनिवृत्ति में है. लेकिन जब फिर से खुद के गर्भवती होने की खबर सुनी, तो पहले तो चौंक गईं फिर उन्होंने इसे भाग्य का एक मोड़ माना. उन्होंने बताया कि उनके बड़े बच्चे भी उनकी इस खुशी में शामिल हैं, क्योंकि उन्हें छोटा भाई-बहन मिले हुए काफी समय हो गया है. जालेहा के पिछले विवाहों से तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 12, 14 और 16 साल है.

योब ने कहा, सब ऊपरवाले की इच्छा है, जिसे हम रोक नहीं सकते. उन्होंने कहा कि अल्लाह ने उनकी पत्नी को गर्भधारण करने और बच्चा पैदा करने की अनुमति दी, इसके लिए वह बहुत आभारी हैं और इसे एक आशीर्वाद मानते हैं. 80 साल का पिता चाहता है कि उनकी बेटी एक स्वस्थ और नेक महिला बने.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.