Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

MP में कहीं नदियों पर तो कहीं 4 हजार फीट पर किया गया योगाभ्यास, मेडिकल के छात्रों ने भी दिखाया जमकर जोश

41

भोपाल: आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर देश भर सहित मध्यप्रदेश में भी योगाभ्यास किया गया। मध्य प्रदेश में जहां नदियों में योग किया गया तो वहीं मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ में कलेक्टर विमला गढ़वाल के आदेश पर 4 हजार फीट ऊपर योगाभ्यास किया गया। घने कोहरे के बीच पचमढ़ी की धूपगढ़ चोटी पर योग किया गया। तो वहीं इंदौर में भी मेडिकल के छात्रों ने भी योगाभ्यास में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

मेडिकल के छात्रों ने भी लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा…
योगा डे पर मेडिकल के छात्रों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इंडेक्स डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथैरेपी एंड पैरामेडिकल, मालवांचल यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व योग दिवस मनाया गया। बारिश के बाद भी इंडेक्स मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ थी। योग दिवस कार्यक्रम में इंडेक्स समूह संस्थान के विद्यार्थियों ने हलासन, चक्रासन और शीर्षासन के साथ कई सामूहिक योग मुद्राएं भी कीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम गोपाल वर्मा ने कहा कि बारिश के बीच युवाओं में इंडेक्स समूह संस्थान स्वास्थ्य से जुड़े पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों में अद्भुत उत्साह देखने को मिला। आज इंडेक्स के मैदान पर खासतौर पर योग के महत्व को सही मायनों में युवाओं ने समझाया है। योग न केवल व्यायाम का एक प्रभावी रूप है, बल्कि मन और शरीर की एकता का प्रतीक भी है।

माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल के विशाल परिसर में योग दिवस सानंद मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “महिला सशक्तिकरण के लिए योग” था। कार्यक्रम में विद्यालयके सभी बच्चो ने भाग लेकर योग का शानदार प्रदर्शन किया | शिक्षिको  ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। योग एक ऐसी प्रथा है, जिसकी उत्पत्ति हजारों साल पहले हमारे देश में ही हुई थी। योग दिवस को मनाने से इसके ऐतिहासिक महत्व को समझा जा सकता है। योग शारीरिक व्यायाम से कहीं आगे है। इसमें मानसिक एवं आध्यात्मिक पहलुओं को शामिल किया गया है तथा इसमें समग्र कल्याण की भावना निहित है। 21 जून योग दिवस मनाने की आदर्श तिथि है, क्योंकि इसका महत्व कई संस्कृतियों में मान्य है और उत्तरी गोलार्द्ध में यह ग्रीष्म संक्रांति का दिन है। योग केवल व्यायाम ही नहीं है, बल्कि यह स्वयं के साथ, विश्व के साथ और प्रकृति के साथ एकता की भावना की खोज करने का एक तरीका भी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.