Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक...

उज्जैन में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, अर्धनग्न हालत में डेढ़ किमी दूर तक भागकर बचाई जान ,पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

32

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, महिला डिंडोरी जिले की रहने वाली है। यह घटना बुधवार की है। महिला अपने पति के साथ काम की तलाश में इंदौर पहुंची थी और यहां पर महिला का मोबाइल गुम हो गया इसके बाद दोनों ट्रेन से उज्जैन पहुंचे। उज्जैन पहुंचने पर पति-पत्नी दोनों काम की तलाश कर रहे थे। तभी बाइक सवार रवि नाम का युवक आया और उनको काम दिलाने के लिए कहा और एक खेत में ले गया यहां पर एक झोपड़ी में सफाई करने के लिए कहा फिर महिला के पति को अपने साथ ले गया महिला के पति के जाने के बाद इमरान नाम का युवक महिला के पास पहुंच गया और उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।

फिर रवि महिला के पति को उज्जैन छोड़कर वापस ताजपुर आया और उसने भी रेप किया है। महिला ने डेढ़ किलोमीटर तक अर्धनग्न हालत में दौड़कर अपनी जान बचाई पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला दौड़ते हुए खदान पर काम कर रहे मजदूरों के पास पहुंची और तत्काल पुलिस को फोन लगाया पंवासा पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला के पति को खोजा गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया है कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों ने पुलिस को देखकर जंगल में भागने की कोशिश की थी। इस दौरान दोनों के गिरने से पैर में चोट आई है।

पुलिस दोनों आरोपियों को मेडिकल के लिए उज्जैन ले गई। वहीं उज्जैन पुलिस का कहना है कि महिला सही से नहीं समझा पा रही थी। इसलिए आरोपियों तक पहुंचना भी चुनौती था शहर के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। तभी एक सीसीटीवी में रवि पति-पत्नी को ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद रवि और इमरान को गिरफ्तार किया गया है, महिला की मदद खदान में काम कर रहे मजदूरों ने की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.