Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP-CG Train Cancellation: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हैदराबाद-रक्सौल और तिरुपति एक्सप्रेस समेत कई ... MP Crime News: भोपाल के एमपीनगर में फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर... DPI Samadhan Shivir: मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब जिला स्तर पर होगा लंबित मामलों ... CM Mohan Yadav Ancestral Home: विकास के लिए मुख्यमंत्री ने खुद ढहाया अपना आशियाना, उज्जैन में प्रशास... Bansal Pankh Marathon Ujjain: महाकाल एडिशन मैराथन में गूंजा धावकों का उत्साह, सीएम यादव ने फिटनेस के... MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा... Cyclone Arnab Impact: एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद ट्रैफिक जाम और जलभराव से लोग परेशा...

आइआइए ने छह श्रेणियों में शहर के सर्वश्रेष्ठ के 12 आर्किटेक्टों को पुररस्‍कृत क‍िया

33

 भोपाल। द इंडियन इंस्टीट्यूट आफ आर्किटेक्ट्स, भोपाल सेंटर (आइआइए) द्वारा शहर के सर्वश्रेष्ठ आर्किटेक्ट्स को आर्किटेक्चर फील्ड में उनके कार्य और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एक होटल में पुरस्कार समारोह का आयोजन आइआइए, भोपाल सेंटर के चेयरमैन आर्किटेक्ट अक्षय सेलुकर के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर डिजाइन टाक और ”डिज़ाइन एप्रिसिएशन नाइट”का आयोजन भी हुआ, जिसमें प्रत्येक सदस्य ने आर्किटेक्चर उत्कृष्टता का जश्न मनाया। इस अवार्ड सेरेमनी की जूरी पैनल में प्रख्यात आर्किटेक्ट और विशेषज्ञ शामिल थे, जिन्होंने प्रत्येक पुरस्कार नामांकन को उनकी योग्यता और प्रभाव के आधार पर पूर्व-निर्धारित किया था।जूरी द्वारा समीक्षा के बाद आर्किटेक्ट को चुना गया और उनकी केटेगरी में उन्हें सम्मानित किया गया। बेस्ट आर्किटेक्चरल रिसर्च वर्क के लिए भी दो पुरस्कार दिए गए।

विभिन्न केटेगरी में मिले अवार्ड

अक्षय जैन, अपूर्व कुमार गुप्ता, विभा श्रीवास्तव, ईशान अहलूवालिया और कमलरूप सिंह मान को बेस्ट रेसीडेंशियल डिजाइन अवार्ड से नवाजा गया। एसएम हुसैन, शैलेंद्र शर्मा और एसएम वसीम को बेस्ट हास्पिटेलिटी डिजाइन अवार्ड दिया गया। वहीं, मनोज चौबे और विभा श्रीवास्तव को बेस्ट हेल्थकेयर एंड मेडिकल डिजाइन अवार्ड और बेस्ट आर्किटेक्चरल रिसर्च वर्क अवार्ड शिखा पाटीदार को दिया गया। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड अर्किटेक्ट बीवी यादम को प्रदान किया गया।

आइआइए अध्यक्ष अक्षय सेलुकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हए सभी पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और आर्किटेक्चर के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आइआइए पुरस्कारों ने इस क्षेत्र में किए कार्यों को प्रोत्साहन और प्रेरणा दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.