Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

मध्‍य प्रदेश में किसानों को चुनावी सौगात, सिंचाई पंप के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी सरकार

73

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों को सिंचाई पंप खरीदने के लिए शिवराज सरकार चुनावी सौगात के रूप में अब सब्सिडी देने जा रही है। इसके लिए ऊर्जा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। पंप खरीदने की राशि तीन लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसमें डेढ़ लाख रुपये राज्य सरकार सब्सिडी देगी। खास बात यह है कि पंप खरीदने के लिए दी जाने वाली सब्सिडी में एपीएल या बीपीएल की बाध्यता नहीं रखी गई है। संपन्न किसान भी इसका लाभ ले सकेंगे। अगले माह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस योजना की घोषणा कर सकते हैं। इधर भारत सरकार द्वारा 2019 में शुरू कुसुम योजना भी देशभर में संचालित है। इस योजना में किसानों को सोलर पंप खरीदने के लिए सब्सिडी दी जाती है।

किसानों को पंप खरीदने के लिए दी जाने वाली सब्सिडी के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने असहमति जताई है। वित्त विभाग का तर्क है कि इससे ढाई हजार करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा। फिलहाल इस प्रस्ताव पर ऊर्जा विभाग और वित्त विभाग के बीच पत्राचार किया जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री सचिवालय से इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है।

मप्र में एक करोड़ से अधिक किसान, 50 हजार किसानों को देने की तैयारी

मध्य प्रदेश में एक करोड़ से अधिक किसान है। यह संख्या कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा संधारित किसानों के बैंक खातों के आधार पर है। इनमें 67 प्रतिशत किसान ऐसे हैं जिनके पास दो हेक्टेयर कृषि भूमि है। इसमें प्रथम चरण में 50 हजार किसानों को पंप खरीदने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की तैयारी है। बाद में इस संख्या को बढ़ाया जाना प्रस्तावित है।

1.20 लाख ऊर्जा विभाग, 30 हजार रुपये देगी विद्युत वितरण कंपनी

किसानों को कृषि पंप खरीदने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये ऊर्जा विभाग देगा और 30 हजार रुपये संबंधित क्षेत्र की विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दिए जाएंगे। इस तरह एक लाख 50 हजार रुपये की राशि शासन द्वारा सब्सिडी के रूप में दी जाएगी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.