Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

काम के बहाने आदिवासी महिला से गैंगरेप, 1.5km तक अर्धनग्न हालत में भागकर बचाई जान… 2 आरोपी गिरफ्तार

40

उज्जैन जिले के नीलगंगा में टूटे रेलवे क्वार्टर में 70 वर्षीय वृद्धा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि CM के गृह जिले में काम की तलाश में आई एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना में शामिल दो आरोपियों ने काम दिलाने की के बहाने महिला को उज्जैन से लगभग 20 किलोमीटर दूर ताजपुर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

पंवासा थाना प्रभारी रविंद्र कटारे ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक महिला अर्धनग्न हालत में घूम रही है. महिला के साथ किसी ने दुष्कर्म किया था. जानकारी होने के बाद जब जांच-पड़ताल की गई तो घटना सही पाई गई. इसके बाद पुलिस ने धरपकड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि जबलपुर और मंडला निवासी दो प्रेमी युगल घर से भाग गए थे. पहले इन्होंने शादी की, फिर इंदौर से उज्जैन पहुंच गए. यहां पर दोनों काम की तलाश में इंदिरा नगर क्षेत्र में घूम रहे थे, तभी इन्हें रवि नाम का एक युवक मिला. रवि दोनों को काम देने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठाया और यहां से ताजपुर ले गया.

काम का झांसा देकर ले गए थे आरोपी

दंपति को लगा था कि अब उनका जीवन सुखमय हो जाएगा, लेकिन उनको काम का झांसा देकर ले गए रवि के मन में कुछ और ही चल रहा था. रवि ने अपने एक और दोस्त इमरान को झोपड़ी के पास बुलाया और वह महिला के पति को जरूरत का सामान दिलाने के लिए उज्जैन ले आया. वहां महिला का पति कुछ सामान खरीदता, इसके पहले ही बहाना बनाकर रवि उसे छोड़कर फिर ताजपुर पहुंच गया. यहां इमरान पहले ही महिला के साथ झोपड़ी में दुष्कर्म कर चुका था. इस दौरान महिला डरी और घबराई हुई थी, लेकिन फिर भी रवि ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया.

महिला की भाषा नहीं समझ पा रही थी पुलिस

सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला ने जैसे-तैसे हिम्मत जुटाई और अर्धनग्न अवस्था में ही वह झोपड़ी से गांव की ओर भागने लगी, करीब डेढ़ किलोमीटर भागने के बाद उसे कुछ लोग खेत पर काम करते हुए दिखे. महिला उन लोगों के पास पहुंच गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले आई. रेप के इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. सबसे पहले तो पुलिस दुष्कर्म पीड़िता की भाषा नहीं समझ पा रही थी.

रात भर चली सर्चिंग, फिर पकड़ाए आरोपी

इसके लिए चिमनगंज थाने के ASI दिनेश बरकड़े को बुलाना पड़ा, जिन्होंने महिला की बात सुनी और उसके साथ हुई पूरी आपबीती थाना प्रभारी को बताई. थाना प्रभारी ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए सर्चिंग शुरू कर दी. करीब तीन दर्जन CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान हो पाई. फिर कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों को पकड़ने के दौरान स्थितियां कुछ ऐसी बनी की आरोपी भागते-भागते घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.