Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

MP में गायों पर सियासत! दावा- हर एक गाय के लिए दे रहे 40 रुपये, क्या है इसकी सच्चाई?

40

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार आने के बाद गायों और गौ शालाओं कि दशा सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. सरकार ने अपने 6 माह के कार्यकाल कि उपलब्धियों को लेकर एक रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया है. लेकिन tv9 की पड़ताल में सरकार के इस रिपोर्ट कार्ड की जब जमीनी हकीकत तलाशी गई तो सरकार की पोल खुल गई.

सरकार की ओर से गौ शालाओं में गौ वंश के लिए बेहतर आहार के लिए प्रति गाय मिलने वाली 20 रु कि राशि बढ़ाकर 40 रु करने का फैसला लिया गया था. गौ शालाओं में भूसा प्रबंधन के लिए आधुनिक मशीनों और उपकरणों के लिए अनुदान और प्रत्येक 50 किलोमीटर पर घायल गायों के इलाज के लिए परिवहन हेतु हाइड्रोलिक कैटल लिफ्टिंग वाहन का टोल व्यवस्था करने का भी फैसला लिया गया था.

रिपोर्टर की पड़ताल में आया कुछ और सामने

शुभम गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सरकार अब गौ शालाओं में प्रति गाय 20 रु कि जगह 40 रु दे रही है . भोपाल के गायत्री मंदिर स्थित गौ शाला के प्रबंधक सुभाष शर्मा ने कहा सरकार ने ज़रूर घोषणा कि है मगर अब तक तक 40 रु कि हिसाब से पैसा नहीं मिला . जबलपुर के दीपक राय ने कहा सरकार ने घोषणा तो ज़रूर की थी मगर अभी तक तो पैसे नहीं आये हैं . 20 रु के हिसाब से ही पैसे आ रहे हैं .ग्वालियर में गौ शाला चला रहे प्रबंधक का कहना है कि हो सकता है कि सरकार तीन महीने का इकठ्ठा पैसा भेजे . इसलिए अभी तक नहीं आया है .

वहीं मध्य प्रदेश गौ संरक्षण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद ने बताया कि फ़िलहाल सरकार की ओर से अनुदान 40 रु प्रति गाय के हिसाब से नहीं दिया जा रहा है . बजट पारित होने के बाद ये लागू होगा .

मंत्री का बयान से टाल-मटोल

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग से जब हमने इस विषय पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कुछ जगह कोई परेशानी हो , वह उन जगहों की जांच करवा लेंगे. वहीं 40 रु प्रति गाय को दिए जाने वाले सवाल को वो टालते हुए दिखाई दिए .

मध्य प्रदेश में गाय पर सियासत का मामला कोई नया नहीं है . इससे पहले भी कमलनाथ सरकार के समय गायों के अनुदान राशि को 4 रु से बढ़ाकर 20 रु किया गया था . कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया का कहना है कि बीजेपी सरकार 20 साल से सिर्फ और सिर्फ दावे ही करती आयी है ये दावा भी सिर्फ कागज़ों में ही है .

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.