Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
RSS Executive Meeting Indore: इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक शुरू, यूजीसी के नए नियमों और... Delhi Police Notice to Bihar Congress: पीएम मोदी के विवादित एआई वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस का एक्... Dewas Police Officer Death: मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ... Chhattisgarh Solar Village: छत्तीसगढ़ का खैरा बना राज्य का पहला पूरी तरह सोलर पैनल वाला गांव, पीएम स... Maharashtra Farmer Suicide Warning: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सख्त चेतावनी, कर्ज वसूली के दबाव से... INDIA Bloc Mega Rally in Delhi: रामलीला मैदान की महारैली पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, जयराम रमे... Nainital Gang Rape News: उत्तराखंड के रामनगर में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ हैवानियत, 8 मह... Amit Shah in Delhi: इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी समारोह में शा... Delhi Air Quality Index Today: दिवाली से पहले दिल्ली में सांसों का संकट, एक्यूआई 350 के पार पहुंचकर ... Vivo V80 Price Cut in Flipkart Sale: वीवो वी80 स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 54 हजार से कम म...

8 घंटे, 3 सर्जरी…एक्सीडेंट के 4 दिन बाद अब कैसी है पवनदीप राजन की हालत?

45

अपनी आवाज से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले पवनदीप राजन अस्पताल में भर्ती हैं. 5 मई को उनका एक्सीडेंट हो गया था. नोएडा के फॉर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. फैंस उनका लिए दुआ कर रहे हैं. अब उनकी टीम ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

पवनदीप राजन की सेहत की जानकारी देते हुए उनकी टीम ने उनके इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया है. उनकी टीम ने लिखा, “कल पवन की 3 और सर्जरी हुई है. सुबह सवेर उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया था, 8 घंटे लगे और उनके फ्रैक्चर की सर्जरी पूरी हुई.”

रिकवर कर रहे हैं पवनदीप राजन

टीम ने आगे लिखा, “वो अभी भी ICU में निगरानी में हैं और कुछ और दिनों तक वहीं रहेंगे. डॉक्टर ने कहा है कि वो रिकवर कर रहे हैं. अब उनके लिए दुआ करें ताकि वो जल्दी रिकवर कर सकें.” टीम ने सभी फैंस को पवनदीप को मिले प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया.

Pawandeep Raja Team Post

कैसे हुआ था एक्सीडेंट?

पवनदीप राजन अपने दोस्तों के साथ अपने घर उत्तराखंड से रात में नोएडा जा रहे थे. राहुल नाम के एक शख्स कार ड्राइव कर रहे थे. उन्हें झपकी आई और कार हाईवे के साइड में खड़ी कैंटर के पीछे घुस गई. सभी लोग इस हादसे में घायल हो गए थे.

इस शो से लाइमलाइट में आए पवनदीप राजन

आज के समय में पवनदीप की लाखों में फैन फॉलोइंग है. हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है. यूं तो पवन पहले भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज से लोगों को एंटरटेन करते रहते थे, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘इंडियन आइडल 12’ से मिली. उन्होंने इस शो का खिताब जीत लिया था. इस शो के जरिए उनकी आवाज का जादू लोगों के ऊपर ऐसा चढ़ा कि आज हर कोई उनका दीवाना है. सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 17 लाख लोग फॉलो करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.