Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'हर घर तिरंगा 2026' अभियान: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिखाई बाइक रैली को हरी झंडी, सांसद संज... करनाल की पॉक्सो अदालत का बड़ा फैसला, 10 साल के बच्चे से कुकर्म करने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग को 20 साल... पंचकूला सीबीआई अदालत में 645 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले की सुनवाई: आरोपी रिभव रिषी की जमानत पर 17 अग... हरियाणा में 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह हेतु ध्वजारोहण की सूची जारी, सीएम नायब सैनी हांसी म... झारखंड जेपीएससी पेपर लीक में बड़ा खुलासा: सरगना अभय तिवारी ने बताई नौकरियों की रेट लिस्ट, JPSC अध्यक... विपक्ष के हंगामे के बीच FCRA संशोधन विधेयक 2026 JPC के पास भेजा गया, जानें 31 सदस्यीय समिति में कौन ... आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर बलात्कार का आरोप: बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड पर भ... 'बिग बॉस 20' का धमाकेदार ऑफिशियल ट्रेलर आउट, सलमान खान ने 'एक्स्ट्रा जीवनदान' के नए नियम से चौंकाया RCF कपूरथला ने रचा इतिहास, बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 LHB ब्रॉड गेज कोचों की पहली ट्रेन तैयार टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने किया इस्तीफे का ऐलान, शेयर बाजार पर पड़ा भारी असर

मजदूरी के भुगतान को लेकर विवाद, वन समिति अध्यक्ष को गोली मारी, गंभीर हालत में इंदौर रेफर

49

खंडवा। ओंकारेश्वर वन परिक्षेत्र की वन समिति में मजदूरी के भुगतान को लेकर हुए विवाद में मजदूर ने समिति अध्यक्ष को गोली मार दी। गंभीर घायल समिति अध्यक्ष को पहले सनावद और वहां से इंदौर रेफर किया गया है। वारदात के बाद आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस गोली चलाने वाले मजदूर को तलाश रही है।

पुलिस के अनुसार वारदात मंगलवार देर रात ओंकारेश्वर के निकट ग्राम झिल्लार में हुई। वन समिति श्रमिक सुरसिंह ने मजदूरी के दस हजार रुपए बैंक खाते में नहीं डालने पर समिति अध्यक्ष 45 वर्षीय धनसिंह पुत्र बद्रीविशाल निवासी झिल्लार को गोली मार दी।

 

गोली कमर के आर-पार होने से गंभीर घायल अध्यक्ष को तुरंत अन्य कर्मचारी व मजदूर अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें उपचार के लिए इंदौर भेज दिया गया।
मांधाता थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंधिया ने बताया की वन समिति अध्यक्ष और श्रमिक के बीच मजदूरी के दस हजार रुपए को लेकर विवाद होने की जानकारी मिली है।

 

आरोपी सूर सिंह पिता कन्हैया की मां के खाते में मजदूरी की राशि डाल दी गई जबकि सूरसिंह अपने खाते में रुपए जमा करवाने की मांग कर रहा था, लेकिन उसके खाते में रुपए नहीं डाले थे।

 

 

इस बात को लेकर अध्यक्ष धनसिंह से सुरसिंह ने विवाद करते हुए 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी। आरोपित के विरुद्ध प्राण घातक हमले का प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना के बाद से फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.