Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...

सेना के जवान की शर्मनाक करतूत, ट्रेन की सीट पर की पेशाब, महिला पर गिरी

17

सेना के जवान की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां  हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में नशे में धुत जवान ने सोते समय सीट पर ही पेशाब कर दिया, जो सीट के नीचे बैठी महिला यात्री पर जा गिरी। जवान की इस हरकत के बाद महिला ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत की। इसके बाद कंट्रोल की सूचना पर ग्वालियर और झांसी में आरपीएफ के जवानों ने अंटेड किया, लेकिन जवान पर कोई कार्रवाई नहीं की।

जानकारी के मुताबिक,  गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला यात्री बी-9 कोच के सीट नंबर 23 में सफर कर रही थी। महिला के साथ उसका 7 साल का बच्चा भी थी। 24 नंबर बर्थ पर लेटे एक सेना के जवान ने नशे की हालत में सीट पर ही पेशाब कर दिया। जो महिला और उसके बच्चे के ऊपर आ गिरा। जवान की इस हरकत की बात महिला ने फोन कर पति को बताई। पति हिमाचल सिंह ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत की। इसके बाद कंट्रोल की सूचना पर ग्वालियर और झांसी में आरपीएफ के जवानों ने अटेंड किया, लेकिन जवान पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस बात से नाराज महिला यात्री ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय और रेल मंत्री से ऑनलाइन माध्यम से की है। अब इस मामले में आरपीएफ जांच में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.