Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दतिया में ट्रैक्टर – ट्रॉली पलटी ,पांच लोगों की दर्दनाक मौत

54

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के थाना दूरसड़ा क्षेत्र के ग्राम कुरेठा मैथाना पाली के पास सुबह 4 बजे अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। इनमें तीन लड़कियां और दो महिलाएं हैं। श्रद्धालु ग्राम विसवार से ट्रैक्टर की ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने के लिए जा रहे थे। तभी ग्राम जोरा बागपुरा के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। सभी घायल महिला व पुरुष तथा बच्चों को एंबुलेंस की सहायता से दतिया जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है।

चिकित्सकों ने पांच घायलों को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर दतिया पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंच गए हैं। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से 15 फीट नीचे गिर गया था 19 लोग घायल हैं। जिनमें से 17 को दतिया जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, दो गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। इस हादसे में रोशनी, सीमा, कामिनी, क्रांति और सोनम की मौत हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.