Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ऐसे कैसे रुकेगा भ्रष्टाचार! छतरपुर में खुलेआम रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल..

66

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुभाग के तहसील घुवारा के कुड़ेला हल्का पटवारी वीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस में वह रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। पटवारी गरीब किसान से 7 हजार रुपये लेते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में पटवारी बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं कि 15 हजार रुपए काम के लिए तय हुए थे, जिसमें 7 हजार रुपए पहले आए थे और 7 हजार यह हैं और अभी एक हजार रूपए बाकी हैं, साथ ही गाड़ी का पेट्रोल खर्चा मेरे जेब से हुआ है, आपसे पूरा 15 हजार जो तय हुया था वह पैसा दो।

आपको बता दें कि इस तरह के पटवारी वीरसिंह सेन के एक नहीं कई वीडियो हैं जो पहले भी वायरल हो चुके हैं। बाबजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई है, वहीं लोगों की मानें तो प्रशासन और अधिकारियों से पटवारी की अच्छी सांठ-गांठ है। जिसके चलते पटवारी खुलेआम रिश्वत ले रहा है। ग्रामीणों ने बताया है कि पटवारी हल्का पर मुख्यालय नहीं बनाए हैं। यह घुवारा में निवास बना कर रहते हैं और वहीं किसानों को बारी-बारी से बुला कर उनकी पेशी लगाते और रिस्वतखोरी करते हैं। जब कभी मौका मिलता है मर्ज़ी के मुताबिक मुख्यालय पर आते हैं।

मामले में ग्राम कुड़ेला निवासी कन्हैया लाल लोधी पिता ग्याप्रसाद लोधी ने बताया है कि पटवारी वीरसिंह सेन दिन-रात शराब के नशे में रहते हैं और बगैर सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं करते हैं। मेरी भूमि का सीमांकन का आवेदन किया था। जिसमें राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी वीरसिंह सेन के द्वारा 30 हजार रुपयों की मांग की गई थी। मुझ गरीब के पास इतना पैसा नहीं होने पर मैनें मना कर दिया तो मेरा सीमांकन नहीं किया गया। तब  हारकर मैंने बीते 11 जून को कलेक्टर साहब को इन दोनों के खिलाफ़ शिकायती आवेदन दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और ना ही मेरा सीमांकन कराया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.