Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: नवरात्र गरबा में 'रेंट पर पार्टनर' देने का झांसा! ठगी का शिकार हुए युवक, पुलिस कम... J&K Govt Scheme 2026: महंगा एलपीजी सिलेंडर! जम्मू-कश्मीर सरकार देगी 6 फ्री सिलेंडर; 8.79 लाख लाभार्थ... Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय...

रीवा के मऊगंज में नाबालिग के साथ गैंगरेप , तीन आरोपी फरार..

43

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 3 युवकों ने मिलकर इस दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पानी पीने के बहाने आए एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता अपने घर में भैंस को चारा दे रही थी। उसी दौरान पास के गांव दूबी का रहने वाला एक युवक आया और उससे पानी मांगने लगा।

उसके बाद नाबालिग ने उसे पानी दिया और घर के बाहर ही काम करने लगी। पीड़िता का आरोप है की इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला उसी का एक दोस्त आया और उसे पकड़कर अपने घर ले गया और उसके बाद इन दोनों के साथ ही गांव के ही एक अन्य युवक ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान युवती ने शोर मचाया तो युवकों ने उसे गोली मारने की धमकी भी दी।

शोर सुनकर पीड़िता की चाची घर के बाहर पहुंची। वो किसी तरह उसे वहां से लेकर गई जिसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना के बारे में परिवार के लोगों को बताया। युवती के परिजन उसे लेकर थाने में पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल दो आरोपी लड़की के गांव के हैं जबकि एक आरोपी पड़ोस के गांव का है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.