Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सो रही पत्नी को करंट लगाकर मारा, बोला- घर में मनमानी से हो गया था परेशान

41

छिंदवाड़ा। करंट लगाकर पत्नी को हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम झिरना में सुशीला पति नंदकिशोर डेहरिया (45) निवासी झिरना की मौत की सूचना मिलने के बाद टीम जांच लिए मौके पर पहुंची थी। जांच में साफ हो गया कि करंट लगाकर हत्या की गई है।

इस मामले में महिला के पति और परिवार के अन्य लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई। जिसमें सामने आया कि पति नंदकिशोर पत्नी सुशीला की मनमानी से परेशान हो गया था। वह पत्नी के चरित्र पर शंका करता था।जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।

नंदकिशोर ने पूछताछ में बताया कि पत्नी मनमर्जी से आती-जाती थी, घर में उसी की चलती थी, उसके आचरण से परेशान होकर उसे जान से मारने की ठान लिया था। 4 जून को दोनों बच्चों को ननिहाल सिमरिया जिला सिवनी छोड़ दिया था। 6 जून को पति-पत्नी रात में खाना खाकर बिस्तर लगाकर सो गये थे।

इसके बाद पति सुबह 4 बजे उठा और बिजली के बोर्ड में तार लगाकर पत्नी के शरीर पर लगा दिए और स्विच चालू कर दिया। उसने पत्नी के पीठ, पैर और अन्य अंगों पर करंट लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने वारदात में उपयोग किए गए बिजली के तार और पिंचिस भी बरामद किए गए हैं।

जमीनी विवाद पर बड़े ने की छोटे भाई की हत्या

छिंदवाड़ा। जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की थी, इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। वारदात बीते शनिवार को ग्राम कोटलबर्री में हुई। प्रभाकर विश्वकर्मा और उसके भाई आरोपित दीनू विश्वकर्मा दोनों के मकान सरकारी जमीन पर बने हैं। दोनों के मकानों के बीच कुछ जमीन खाली है। जहां पर प्रभाकर विश्वकर्मा एक कमरा बना रहा था, भाई दीनू विश्वकर्मा ने इसका विरोध किया और कहा कि मेरी जमीन पर कमरा क्यों बना रहे हो। प्रभाकर गांव के रामभरोस को बोल रहा था कि शराब पीकर गाली मत दो, इसी बात पर आरोपित दीनू विश्वकर्मा डंडा लेकर आया और तू मुझे बोल रहा है, कहकर प्रभाकर को डंडे से सिर व नाक में मारकर हत्या कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.