Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छत्तीसगढ़ : मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर ED की Raid, कस्टम मिलिंग मामले में हो रही जांच

44

 मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, मनोज राईस मिल के मालिक एवं राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के घर पर आज तड़के सुबह ईडी ने दबिश दे दी। बताया जा रहा है कि सुबह 5 बजे से मनोज अग्रवाल के घर पर ईडी की कार्रवाई जारी है और घर के सारे दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। 3 से 4 गाड़ियों में अधिकारी कर्मचारी छापेमारी के लिए पहुंचे हैं। जिसमें एक गाड़ी महाराष्ट्र की MH 35 AJ 1727 की है और दूसरी गाड़ी CG 04 NW 9977 सहित तीन अन्य वाहन भी शामिल है। लगभग 8 घंटे की कार्रवाई के बाद भी अब तक अधिकारी बाहर नहीं निकले हैं।

महाराष्ट्र से दो टीम और रायपुर से दो टीम आई है जिसमें एक टीम में लगभग 4 लोग शामिल है। इस तरह लगभग 16 लोगों की टीम ने मनोज अग्रवाल के घर पर दबिश दी है। जिनमें से दो टीम राजनांदगांव के आंबेडकर चौक के पास एक व्यापारी के घर पर दबिश देने की सूचना भी प्राप्त हो रही है। जिस तरह से इतने घंटों के बाद भी टीम बाहर नहीं आई है उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि मामला बड़ा और गंभीर है। बताया जा रहा है कि कहीं ना कहीं यह कस्टम मिलिंग से संबंधित मामले पर ही कार्रवाई हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.