Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

गलत जानकारी देना पड़ गया भारी, चार पंचायत सचिव निलंबित

26

नगर परिषद डभौरा का गठन आसपास की ग्राम पंचायतों के संविलियन से हुआ है। नवगठित नगर परिषद डभौरा में पंचायतकालीन कर्मियों का नियम विरुद्ध संविलियन किया गया। इस संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच कराए जाने पर तत्कालीन चार ग्राम पंचायत सचिव दोषी पाए गए।

सभी का मुख्यालय पंचायत कार्यालय जवा निर्धारित

 

ग्राम पंचायत के कर्मचारियों के संविलियन के संबंध में गलत जानकारी देने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे ने तत्कालीन चार ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इन सभी का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय जवा निर्धारित किया गया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के प्रावधानों के तहत की गई है।

 

अलग-अलग आदेश जारी

जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव अकौरिया सुशीला दीक्षित वर्तमान पदस्थापना ग्राम पंचायत तथा तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव पनवार परशुराम तिवारी वर्तमान पदस्थापना ग्राम पंचायत कंचनपुर को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं। तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव गेंदुरहा रामराज सेन वर्तमान पदस्थापना ग्राम पंचायत घूमन तथा तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव मगडौर कामता प्रसाद कोल वर्तमान पदस्थापना जनपद कार्यालय जवा को भी निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.