Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दमोह रेलवे स्टेशन पर ढाई महीने के बच्चे की हत्या, पिता ने पुलिस पर गालियां देने का लगाया आरोप…

30

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक व्यक्ति ने ढाई महीने के बच्चे की हत्या कर दी। घटना दमोह रेलवे स्टेशन की है। यहां पर मासूम की मां उसे पानी पिला रही थी और पिता किसी से फोन पर बात कर रहे थे , तभी काला कुर्ता पहनकर एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। मां ने बच्चे को बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी बच्चे के साथ मारपीट करता रहा। पति बचाने पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग गया। घटना रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरे में भी कैद हो गई है। यह घटना शनिवार सुबह 5 बजे की है वहीं इस मामले पर बच्चे के पिता का कहना है कि जीआरपी पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई थी। लेकिन उन्होंने गालियां दी है।

एक शख्स ने आकर बच्चे के साथ की मारपीट 

इसके बाद डायल 100 को सूचना दी गई। मामले की जानकारी देते हुए बच्चे के पिता लेखराम आदिवासी ने बताया है कि वे अपने परिवार के साथ गोंडवाना एक्सप्रेस से दिल्ली से अपने घर आ रहा था। तभी दमोह में उसके बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी दमोह रेलवे स्टेशन पर बच्चे को पानी पिला रहे थे तभी एक व्यक्ति आया और उसने बच्चे पीटना शुरू कर दिया जब पास खड़े पुलिस वालों को बताया कि एक व्यक्ति बच्चे को मार रहा है  तो आरोपी उनके सामने ही था लेकिन पुलिस ने उसको नहीं पकड़ा।

जीआरपी पुलिस सीसीटीवी फुटेज कर रही चेक 

इस मामले पर जीआरपी चौकी प्रभारी महेश कोरी का कहना है कि बच्चा पहले से बीमार था। एक व्यक्ति ने बच्चे के साथ मारपीट की है। जिससे उसकी मौत हो गई आरोपी की तलाश की जा रही है। एक आरक्षक ड्यूटी पर तैनात था वह प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन को अटेंड कर रहा था। उस समय की यह घटना है, सीसीटीवी फुटेज चेक करवाए जा रहे हैं। वहीं परिजनों के गाली देने वाले आरोप पर चौकी प्रभारी का कहना है कि अभी पूछताछ की जा रही है और फरियादी के बयान लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.