Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप

पैसों के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दिन में कार गिरवी रखकर रात में चुरा लेते थे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

43

ग्वालियर। शहर में पैसे की जरूरत के नाम पर कार गिरवी रख कर पैसे लेने और बाद में उसी कार को चाेरी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। शातिर चोरों का तरीका भी ऐसा कि गिरवी रखने से पहले वह कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे जिससे उस कार को पकड़ा न जा सके। इस मामले का भांडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर उसके बाकी के साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

भितरवार सिद्धपुरा के रहने वाले धर्मेन्द्र जाटव के पास बीते रोज मालनपुर भिंड के रहने वाले दो युवक पैसे की मांग को लेकर पहुंचे । युवकाें का नाम पुष्पेन्द्र जाटव और जितेन्द्र जाटव था। धर्मेंद्र के पास पहुंचे उन युवकों ने कहा कि उनको पैसे की जरूरत है और इसके लिए वो अपनी कार गिरवी रख देंगे। छह महीने में पैसों का इंतजाम हो जाएगा तो पैसे चुका कर कार वापस ले जाएंगे।

धर्मेन्द्र को यह सौदा पसंद आ गया और उसने कार गिरवी रखकर दोनों युवकों को 3 लाख 90 हजार रुपए उधार दे दिए। ऐसा नहीं है कि सिर्फ बातों बातों में सौदा हुआ हो , इस पूरे सौदे की बकायदा लिखापढ़ी भी हुई थी। इस सौदे के बाद उसी रात को वह कार चोरी हो गई । चाेरी करते हुए युवकों को धर्मेन्द्र के भाई ने देख लिया तब पता चला कि जितेन्द्र व पुष्पेन्द्र ने की कार चोरी ही है।

घर के सामने से चुराई थी कार

पूरे सौदे के बाद धर्मेन्द्र कार को अपने घर ले आया और दरवाजे के पास खड़ी कर दी । देर रात को कार की लाइट जलने पर पास वाले कमरे में सो रहे धर्मेन्द्र के भाई की नींद खुल गई। उसने उठकर देखा तो पता चला कि कोई कार चोरी करके भाग रहा है। चोरों को पकडऩे के लिए धर्मेन्द्र के भाई ने प्रयास किए पर वह सफल नहीं हो सका लेकिन भागते हुए पुष्पेन्द्र व जितेन्द्र को देख कर पहचान लिया ।

पहले भी कर चुके हैं वारदात

गिरोह ने पकड़े जाने पर उसने खुलासा किया वह भितरवार से पहले झांसी रोड थाना क्षेत्र, घाटीगांव और शिवपुरी में भी ऐसी वारदात को अंजाम देते थे जिसमें वह मोटर साइकिल गिरवी रखकर चोरी करते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.