Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...

बिहार के नेताओं की पहली पसंद रेलवे क्यों? इन नेताओं ने फिर किया दावा

53

दिल्ली में सरकार बनाने का कवायद के बीच रेल मंत्रालय को लेकर एनडीए के दो घटक दलों की ओर से जोर आजमाइश चल रही है. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार और चिराग पासवान दोनों की ओर से रेल मंत्रालय को लेकर दावा किया जा रहा है. पटना से वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेल्हारी ने टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में कहा कि रेलवे में नौकरी और काम यह दो ऐसी चीजें हैं, जो नेताओं को अपनी ओर खींचती हैं.

वहीं वरिष्ठ पत्रकार कौशलेंद्र का कहना है कि रेलवे दिन प्रतिदिन लोगों से इतना जुड़ा है कि नेताओं को लगता है कि इसी माध्यम से वह लोगों से बढ़िया कनेक्ट कर सकते हैं.

वंदे भारत ट्रेन के डिजाइनर सुंधाशु मणि का दावा है कि प्रधानमंत्री ने रेल के बजट को बढ़ाकर हाल के दिनों में 2.5 लाख करोड़ कर दिया है. ऐसे में उनकी कोशिश होगी कि इन्फ्रास्ट्रक्चर के बड़े नेटवर्क को वह अपने पास रखें.

नीतिश ने रेलवे पर किया दावा!

देश में अटल बिहारी के कार्यकाल में नीतीश कुमार रेल मंत्री रह चुके हैं. ऐसे में रेलवे पर जनता दल युनाइटेड का दावा पेश किया जा रहा है. एनडीए गठबंधन में नीतीश कुमार संख्या बल में तीसरे नंबर पर हैं. यही वजह है कि उनके दावे को सिरे से खारिज करना भी बीजेपी के लिए आसान नहीं है.

चिराग भी रेलवे पर कर रहे दावा

रामविलास पासवान देश के रेल मंत्री रह चुके हैं. इस दौरान उन्होंने बिहार के हाजीपुर में रेलवे का एक जोन ही बना दिया था. अपने जमाने में वह रेलवे को लेकर काफी पॉपुलर भी हुए थे. चिराग पासवान अपने पिता की विरासत को एक बार फिर से पाना चाहते हैं. यही वजह है कि वह भी रेलवे पर अपना दावा पेश कर रहे हैं.

आजादी से अबतक बिहार को 8 रेल मंत्री मिले

देश के आजाद होने के बाद से अबतक आठ रेल मंत्री बिहार से हुए हैं. इनमें बाबू जगजीवन राम (1962), राम सुभग सिंह (1969), ललित नारायण मिश्र (1973), केदार पांडेय (1982), जॉर्ज फर्नाडीस (1989), रामविलास पासवान (1996), नीतीश कुमार (1998 ) और 2001 (दो बार) और लालू प्रसाद यादव (2004) शामिल रहे हैं. वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया बताते हैं कि यूपीए के दौरान तो लालू प्रसाद यादव और रामविलास पासवान के बीच रेल मंत्रालय लेने को लेकर तनातनी भी हुई, लेकिन लालू यादव मंत्रालय लेने में कामयाब रहे.

बीजेपी खुद रखना चाहती है रेलवे

इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर काफी जोर रहा है. रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सवाल पर सुधांशु मणि का कहना है कि रेलवे में बहुत सारे प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी गति प्रदान की है. इसमें वंदे भारत ट्रेन हो अथवा बुलेट ट्रेन परियोजना. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से प्रधानमंत्री की कोशिश होगी कि रेलवे मंत्रालय वह अपने पास रखें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.