Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...

नरेंद्र मोदी 9 जून को ले सकते हैं प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार बनेंगे PM

25

नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, 9 जून को शाम 6 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा. यह लगातार तीसरा मौका होगा जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. इस बार के लोकसभा चुनाव में जनता ने एक बार फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत दिया है. सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से बुधवार को सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनाव. इसी के साथ नई सरकार के गठन की तैयारियां भी शुरू हो गईं.

लोकसभा चुनाव में एनडीए 293 सीटें जीती हैं जो 543 सदस्यीय सदन में बहुमत के 272 के आंकड़े से अधिक है. चुनाव में कांटे की टक्कर में विपक्षी इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं जबकि 17 सीटें अन्य के खाते में गई हैं. इस बार नई सरकार की सूरत बदली-बदली नजर आ सकती है, क्योंकि चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत से आंकड़े से काफी दूर रह गई है.

इस बार परिस्थिति बिल्कुल अलग

सरकार बनाने में बीजेपी भले ही सफल हो जाए, लेकिन इस बार उसके लिए परिस्थिति बिल्कुल अलग हैं. मोदी के पिछले दो कार्यकाल में पार्टी ने अपने दम पर बहुमत हासिल किया था, लेकिन इस बार वह जादुई आंकड़े से दूर रह गई है. लिहाजा इस बार बीजेपी अपने सहयोगी दलों पर निर्भर रहना होगा. इसमें नीतीश कुमार की जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी की भूमिका काफी अहम होगी.

नड्डा के घर पर बड़ी बैठक

लगातार तीसरी बार मोदी सरकार के गठन के प्रयास शुरू किए जाने के बीच गुरुवार को एक बड़ी बैठक भी हुई. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के सीनियर नेता मौजूद रहे. मीटिंग सरकार को लेकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. पार्टी नेताओं के मुताबिक, जेपी नड्डा के घर पर हुई इस बैठक में मंत्रिपरिषद के गठन में एनडीए के घटक दलों की भागीदारी सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई.

शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं पड़ोसी देश के नेता

नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में संभवत: श्रीलंका और बांग्लादेश सहित कई पड़ोसी देशों के नेताओं को आमंत्रित किया जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किए जाने वाले विदेशी नेताओं में बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं. श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय के मीडिया प्रभाग ने बताया कि मोदी ने उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !