Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नोनागिर हत्याकांड को लेकर रावण का सरकार को अल्टीमेटम ! दो हफ्ते में मांगे नहीं मानी तो…

29

सागर जिले के खुरई विधानसभा के बरोदिया नोनागिर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद राजनीति लगातार गर्माई हुई है। दलित परिवार के तीन लोगों के हत्याकांड के बाद दिग्विजय सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया सुनेत के इस मामले में बयान देने के बाद कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पहुंचे और सुप्रीम कोर्ट के मजिस्ट्रेट की निगरानी में CBI जांच की मांग रखी।

लगातार बयानबाजी के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बरोदिया नोनागिर पहुंचे और कांग्रेस को इस मामले में राजनीति न करने की सलाह दी। वहीं पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और मृतकों के अंतिम संस्कार का खर्चा उठाने की बात भी कही।

इसी कड़ी में आज भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद रावण भी हज़ारों समर्थकों के साथ पीड़ितों के परिवार से मिलने पहुंचे व हुंकार भरी कि इस सरकार में दलितों शोषितों पर अत्याचार अनाचार बहुत बढ़ गए हैं।

चंद्रशेखर आज़ाद ने घोषणा की कि अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट के मजिस्ट्रेट की निगरानी में CBI जांच की मांग नहीं मानती है तो 2 सप्ताह के बाद वे खुद सागर में डेरा डाल लेंगे व लाखों लोगों के साथ अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। यह धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक कि सरकार द्वारा मांगे नहीं मानी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.